फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar will emerge as the axis of development of the state

गौतमबुद्ध नगर प्रदेश के विकास की धुरी बनकर उभरेगा

Sun, 29 May 2022 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar will emerge as the axis of development of the state
नोएडा (योगेश शर्मा)। उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 2090 औद्योगिक परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-3) 3 जून को लखनऊ में होगी। इस बार भी गौतमबुद्ध नगर प्रदेश के विकास की धुरी बनकर उभरेगा। प्रदेश की 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ी परियोजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल भूमि पूजन करेंगे। इसमें 26,378 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अकेले गौतमबुद्ध नगर में निवेश से जुड़ी हैं। देश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में परियोजनाओं को धरातल पर लाने का काम शुरू होगा। जनपद स्तर पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अलावा यूपीसीडा से 183 निवेश परियोजनाओं का डिजिटल भूमि पूजन किया जाएगा। तीन करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले उद्योगपति लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में शिरकत करेंगे। गौतमबुद्ध नगर से 155 उद्योगपति समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा तीन करोड़ से कम का निवेश करने वाले करीब 100 उद्यमी जिले में रहकर ही लाइव स्ट्रीमिंग से समारोह का हिस्सा बनेंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम के लिए जल्द जगह सुनिश्चित हो जाएगी।
विज्ञापन

यमुना क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश
सेरेमनी में यमुना विकास प्राधिकरण जनपद में सबसे ज्यादा निवेश की योजनाओं को गति देगा। प्राधिकरण ने कुल 10,138.25 करोड़ रुपये की निवेश योजनाओं को शामिल किया है। इनमें 3800 करोड़ रुपये की मेडिकल डिवाइस पार्क और 3500 करोड़ रुपये की अपैरल पार्क योजना है। इसके अलावा करीब 38 एकड़ जमीन पर 953.3 करोड़ रुपये निवेश वाली सूर्या ग्लोबल फ्लैक्सी फिल्म का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

जीबीसी-3 में जनपद की भूमिका
क्षेत्र इकाई कुल निवेश रोजगार
नोएडा प्राधिकरण 39 8,224.71 54,596
ग्रेनो प्राधिकरण 44 7,669 67,602
यमुना प्राधिकरण 12 10,138 ---
यूपीसीडा 88 346.87 3039
(नोट-निवेश की राशि करोड़ रुपये में है। )
जनपद में निवेश करने वाली टॉप-5 कंपनियां
अदानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड 4900 करोड़
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया 1000 करोड़
अग्रवाल एसोसिएट्स 448.96 करोड़
डिक्सन टेक्नोलॉजी 270 करोड़
वेब वर्क्स इंडिया 197 करोड़
ओडीओपी का दिखेगा जलवा
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 3500 करोड़ रुपये निवेश वाली अपैरल पार्क योजना को धरातल पर लाने की तैयारी है। सेरेमनी में प्रधानमंत्री के हाथों भूमिपूजन होगा। एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत समारोह में जनपद से दो स्टॉल भी प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे। -ललित ठुकराल, चेयरमैन-नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दौर में तैयारियां
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर जनपद स्तर पर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं, जो उद्योगपति समारोह में लखनऊ नहीं जा सकेंगे, उनके लिए जनपद स्तर पर लाइव स्ट्रीमिंग का इंतजाम किया जाएगा। इस बार एक तिहाई निवेश गौतबुद्ध नगर से होने जा रहा है। -अनिल कुमार, उपायुक्त (उद्योग), गौतमबुद्ध नगर

ग्रेनो में 70 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
ग्रेटर नोएड। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ग्रेटर नोएडा की 44 कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं। ये कंपनियां 70 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। सेरेमनी के जरिये ग्रेनो ने फूड प्रोसेसिंग, रोबोटिक्स, हेल्थकेयर व इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ भी कदम बढ़ा दिया है। प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने अधीनस्थों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तैयारियों की समीक्षा भी की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed