फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar will become a hub of data center and semi-conductor production

नोएडा में बढ़ेगा रोजगार: गौतमबुद्ध नगर बनेगा डाटा सेंटर व सेमी कंडक्टर उत्पादन का हब, कंपनियां कर रहीं निवेश

Tue, 20 Feb 2024 08:08 AM IST
अनुज कुमार अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, नोएडा
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 08:08 AM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर डाटा सेंटर और सेमी कंडक्टर उत्पादन का हब बनेगा। यीडा और ग्रेनो में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां निवेश कर रही हैं। क्लाउड स्टोरेज सर्विस और डाटा सेंटर में अच्छा खासा निवेश हो रहा है।

विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar will become a hub of data center and semi-conductor production
डाटा सेंटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर देश को क्लाउड स्टोरेज और सेमी कंडक्टर उपलब्ध कराने वाली आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का हब बनेगा। सोमवार को लखनऊ में जिले के 2.95 लाख करोड़ रुपये के जिन प्रोजेक्टों पर काम शुरू होने के लिए भूमिपूजन हुआ, उनमें से करीब 40 फीसदी निवेश केवल डाटा सेंटर की स्थापना, सेमी कंडक्टर उत्पादन प्लांट और मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने के लिए होगा। इन प्रोजेक्टों के लिए जमीन ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


जिला उद्योग बंधु के रिकॉर्ड के मुताबिक योट्टा डाटा सेंटर बनाने के लिए एनआईडीपी डेवपलर्स कंपनी सबसे बड़ी निवेशक के रूप में सामने आई है। कंपनी जिले में करीब 30 हजार करोड़ का निवेश कंपनी कर रही है। इसके अलावा एसटीटी ग्लोबल, सिफी इंफानाइट, वीएएलएस डेवलपर्स जैसी कंपनियां भी क्लाउड स्टोरेज सर्विस और डाटा सेंटर में अच्छा खासा निवेश कर रही हैं। 
विज्ञापन


डाटा सेंटर प्रोजेक्ट के बाद हीरानंदानी समूह अपनी सहयोगी कंपनी टार्क सेमीकंडक्टर्स बिजनेस पर निवेश कर रहा है। इन पांच कंपनियों का कुल निवेश ही करीब 90 हजार करोड़ रुपये होगा। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक निवेश से तीन से पांच वर्ष में रोजगार मिलना शुरू कर हो जाएगा। गौतमबुद्ध नगर डाटा सेंटर और सेमी कंडक्टर निर्माण के लिए प्रमुख केंद्र बन जाएगा। वहीं इससे करीब पांच हजार  आईटी विशेषज्ञों के लिए रोजगार के मौके उपलब्ध होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यीडा में भी प्लांट शुरू करेगी चीन की मोबाइल कंपनी
चीन की कंपनी मोबाइल फोन के निर्माण को भी विस्तार देगी। ग्रेनो के बाद अब यीडा क्षेत्र में भी 6990 करोड़ का निवेश कर प्लांट लगाएगी। इससे 38000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं नीदरलैंड की कंपनी इंग्का समूह अपनी आइकिया फर्नीचर चेन और उत्पाद निर्माण के लिए 4300 करोड़ का निवेश नोएडा करेगा। आइकिया भी सोमवार को हुए भूमिपूजन में शामिल हुई है। बडे निवेशकों में एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज भी शामिल है जोकि अपनी कार्गो सेवाओं का विस्तार करेगी। इसके लिए करीब 4000 करोड़ का निवेश कंपनी कर रही है।


नोएडा के नए प्रोजेक्टों में बनेंगे 25 हजार फ्लैट
गौतमबुद्ध नगर में निवेश का आकलन करें तो ग्रेटर नोएडा और यीडा जहां आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों के लिए केंद्र बन रहे हैं। वहीं नोएडा में सबसे अधिक निवेश रियल एस्टेट प्रोजेक्टों में आएगा। गोदरेज, काउंटी, महागुन, एल्डिको, पूर्वांचल जैसी बिल्डर कंपनियां इसमें शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों में करीब 25 हजार नए फ्लैट बनाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed