फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar: For the first time in ten years, dengue patients crossed 200

गौतमबुद्ध नगर : दस साल में पहली बार 200 के पार हुए डेंगू के मरीज

Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar: For the first time in ten years, dengue patients crossed 200
नोएडा। जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे 17 मामलों की पुष्टि होने के बाद डेंगू मरीजों की कुल संख्या 210 पहुंच गई है। ऐसे में हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाकर इस बीमारी से निपटने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अक्तूबर में डेंगू का भयावह रूप जनपद में दिख रहा है। इस माह 168 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सितंबर में यह आंकड़ा 49 था। पिछले दस साल में डेंगू के इतने मामले कभी नहीं मिले। साल 2015 में 176 डेंगू के मरीज मिले थे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल 28 डेंगू के सक्रिय मरीज होने का दावा किया है, जबकि जिला संयुक्त अस्पताल, चाइल्ड पीजीआई सहित अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों से फुल डेंगू के वार्ड विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान शुरू हो गया है जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनावश्यक जलभराव रोकने, सफाई, पेय जल के नियमित क्लोरीनेशन के लिए जागरूक कर रही हैं। सर्वे के दौरान घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान की जाएगी। मलेरिया व डेंगू जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- 100 से 102 डिग्री तक बुखार आना, हाथ-पैर में दर्द बना रहना। उल्टी, सिरदर्द, भूख नहीं लगना। चक्कर आना।
- बच्चों के हाथ-पैर एकदम ठंडे पड़ जाना। उल्टी करने पर खून आना। आंखें लाल हो जाना। शरीर में सूजन, लाल दाने आना, पेट फूलना, लीवर बढ़ना, लाल चकत्ते पड़ने पर रक्त आना।
डेंगू से बचाव
मच्छरदानी का प्रयोग करें, बासी खाने का सेवन न करें, घरों के आसपास पानी जमा न होने दें व पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
ऐसे बढ़ा डेंगू
वर्ष मरीज
2012 14
2013 69
2014 0
2015 176
2016 17
2017 13
2018 28
2019 40
2020 28
2021 (अब तक) 210
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed