फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gautam Buddha Nagar: Corona attack on sick and elderly, seven deaths in four days

गौतमबुद्ध नगर : बीमार-बुजुर्गों पर कोरोना का वार, चार दिन में सात मौतें

Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Gautam Buddha Nagar: Corona attack on sick and elderly, seven deaths in four days
नोएडा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है, लेकिन मौतें बढ़ने से हालात चिंताजनक बन गए हैं। शुक्रवार को दो और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। लगातार चार दिनों में कोरोना से सात लोग दम तोड़ चुके हैं, जबकि तीसरी लहर में इस बीमारी से मरने वाले नौ हो गए हैं। बीमार और बुजुर्गों पर कोरोना का वार भारी पड़ रहा है। जिले में अब तक 477 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुशवाहा ने बताया कि कैंसर पीड़ित 83 वर्षीय एक बुजुर्ग को उल्टी-दस्त की शिकायत पर नोएडा के जेपी अस्पताल में लाया गया था, जहां उपचार से पहले कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुजुर्ग को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग को पित्ताशय में कैंसर था जबकि दूसरी मौत नोएडा के ही मेट्रो अस्पताल में हुई है। 71 वर्षीय बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ने पर पिछले सप्ताह अस्पताल लाया गया था। उपचार शुरू करने से पहले कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनका आइसोलेशन वार्ड में उपचार शुरू किया गया। मरीज को किडनी संबंधित रोग भी था।
विज्ञापन

छह-सात दिन चले उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इस माह पहली मौत 13 जनवरी को हुई थी। 24 जनवरी से 27 जनवरी के बीच लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। 26 जनवरी को भी शहर के निजी अस्पतालों में पहले से बीमार चल रहे कोरोना संक्रमित दो बुजुर्ग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर में सबसे कम 376 मामले
एक जनवरी के बाद तेजी से बढ़े संक्रमण का ग्राफ लगातार गिर रहा है। 21 जनवरी के बाद से दैनिक आधार पर नए मामलों में कमी बनी हुई है। तीसरी लहर में सबसे कम 376 मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। हालांकि, कुछ दिनों से जांच में भी कमी आई है। 27 जनवरी को 3214 लोगों की जांच की गई। जांच में हर छठा व्यक्ति संक्रमित पाया गया। अब तक 93,453 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 89,059 लोग बीमारी को मात दे चुके हैं। 24 घंटे में स्वस्थ होने वालों की संख्या 1021 दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed