फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gas extracted from eight gas cylinders, case registered

Noida News: आठ गैस सिलिंडरों से निकाली गैस, दो पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gas extracted from eight gas cylinders, case registered

विज्ञापन
इंदिरानगर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों से अवैध रूप से रिफिलिंग के मामले में पूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। विभाग की जांच में आठ सिलिंडरों में गैस कम पाई गई। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जब्त किए गए सिलिंडरों को अंकुर गैस एजेंसी, आशुतोष नगर के सुपुर्द कर दिया गया है।



पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे सूचना मिली कि इंदिरानगर क्षेत्र में एक वाहन में दो लोग घरेलू गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग कर रहे हैं। सूचना के बाद पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहां पर एक लोडर मिला, जिसमें उमा गैस सर्विस लिखा था। उक्त वाहन में दो लोग घरेलू गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग कर रहे थे। जब जांच की गई तो मौके पर वाहन में लदे 44 सिलिंडर में से आठ घरेलू गैस सिलिंडराें में तय वजन से कम गैस मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर मौजूद दोनों कर्मचारियों से जब पूर्ति विभाग की टीम ने सवाल किए तो वह जवाब नहीं दे पाए। पूर्ति निरीक्षक की ओर से सिलिंडर और वाहन को अंकुर गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। मामले में विभागीय कर्मचारी शिवमोहन भट्ट ने कोतवाली में तहरीर दी।


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित सुनील कुमार और राजन दोनों निवासी चंद्रेश्वरनगर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed