फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garment company caught fire due to AC explosion

Noida News: एसी फटने से गारमेंट कंपनी में लगी आग

Mon, 03 Jun 2024 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Garment company caught fire due to AC explosion
- कोई हताहत नहीं, तीन घंटे की मशक्कत के बाद आठ दमकल वाहनों ने पाया काबू
विज्ञापन

- तीसरे तल पर छोटा सिलिंडर भी फटा, लाखों का नुकसान
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-10 स्थित गारमेंट कंपनी में एसी फटने से सोमवार सुबह आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आठ दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि कंपनी में रखा लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

सेक्टर-10 स्थित केएम लीजिंग लिमिटेड गारमेंट्स कंपनी में सोमवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां और करीब 30 दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग कंपनी के भूतल और प्रथम तल पर लगी थी। कंपनी के काफी समय से बंद होने के कारण अंदर कोई मौजूद नहीं था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पा लिया गया तभी तीसरे तल पर रखे छोटे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते तीसरा तल भी आग की चपेट में आ गया। इसके बाद फिर से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब एक घंटे के बाद तृतीय तल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन




एसी ऑन करते ही हुआ ब्लास्ट

गारमेंट कंपनी काफी समय से बंद थी। सोमवार को कंपनी के अंदर कुछ लोग गए थे। एसी ऑन करते ही अचानक ब्लास्ट हो गया। आग बुझाने पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को यह नहीं बताया गया कि तीसरे तल पर एलपीजी सिलिंडर रखा हुआ है। जिस कंपनी में आग लगी थी वहां प्रिंटिंग का भी काम होता है। तेजी से फैल रही आग को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली करा ली गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed