फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garbage collection authority by forming teams of new personnel

नए कर्मियों की टीमें बनाकर कूड़ा उठवा रहा प्राधिकरण

Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection authority by forming teams of new personnel
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण के सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण कई सेक्टरों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे बदबू फैल रही है। जिले में जहां डेंगू का प्रकोप चल रहा है, वहीं, गंदगी की वजह से मच्छरजनित बीमारियों का अधिक खतरा मंडराने लगा है। हालांकि प्राधिकरण ने नए कर्मियों को कूड़ा उठाने के लिए लगा दिया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सफाई कर्मियों की अघोषित हड़ताल से निपटने के लिए कमर कस ली है। सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर सभी आठ वर्क सर्किल के इंजीनियरों व सुपरवाइजरों को जनस्वास्थ्य विभाग के साथ सफाई व्यवस्था संभालने में लगा दिया गया है। प्राधिकरण ने कूड़ा उठाने के लिए 20 ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार जेसीबी व चार डंपर लगा दिए हैं। तीन क्विक रिस्पांस टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। जहां से कूड़ा उठाने की सूचना आती है, वहां यह टीम शीघ्र पहुंच जाती है। टीमों को शिफ्टों में 24 घंटे कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि शहर में कूड़ा उठाने का जिम्मा संभाल रहीं एजी इनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट और एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग कंपनियों के सफाई कर्मी व ड्राइवर भी हड़ताल से वापस आकर सफाई के काम में जुट गए हैं। 400 सफाई कर्मियों को ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए तैनात कर दिया गया है। बुधवार से घर-घर से कूड़ा उठाने कराने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम में बाधा डाली तो होगी एफआईआर, 112 पर दें सूचना
प्राधिकरण का कहना है कि यदि हड़ताली सफाई कर्मियों ने किसी दूसरे सफाई कर्मी को काम करने से रोका या उसके साथ अभद्रता की, तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ऐसे में 112 नंबर डायल करके इसकी सूचना दें। इसके अलावा अगर कहीं गंदगी दिखे तो निवासी प्राधिकरण के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम नंबर 0120-2336046, 47, 48 व 49 पर भी सूचना दे सकते हैं। वहीं, प्राधिकरण ने हड़ताली सफाई कर्मियों की तीनों मुख्य मांगों में शामिल 10 लाख के इंश्योरेंस की मांग मान ली है।

आज करेंगे पैदल मार्च, गंदगी का अंबार लगाने की दी चेतावनी
हड़ताली सफाई कर्मियों ने विरोध स्वरूप बुधवार को पैदल मार्च करने का आह्वान किया है। कर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मियों, ड्राइवरों, सुपरवाइजरों की मांगों पर सुनवाई न होने पर कर्मचारी प्राधिकरण से अल्फा-1, 2, डेल्टा-1 में सुबह 9.30 बजे मार्च करेंगे। इसके अलावा दो बजे बीटा-1, 2, डेल्टा-2 में पैदल मार्च करेंगे। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो शहर में गंदगी का अंबार भी लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed