फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Garba-Dandiya festivities in full swing; today, Goddess Durga is bid farewell.

Noida News: गरबा-डांडिया की धूम, आज मां दुर्गा को विदाई

Tue, 20 Oct 2026 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Garba-Dandiya festivities in full swing; today, Goddess Durga is bid farewell.
नोएडा। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ नौ दिन तक चले दुर्गा पूजा महोत्सव का बुधवार को समापन होगा। पंडालों में मां की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सेक्टर-50, सेक्टर-75 और सेक्टर-137 की कई सोसाइटियों में गरबा नाइट का आयोजन हुआ। सेक्टर-110 स्थित लोटस पनाश सोसाइटी में बैंड की धुन पर निवासी थिरकते नजर आए। वहीं, सेक्टर-108 में महिलाओं ने गुजराती वेशभूषा में गरबा किया। इस दौरान गायकों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-26 स्थित नोएडा कालीबाड़ी में पूजा, दर्पण विसर्जन और प्रतिमा विसर्जन के कार्यक्रम होंगे। सेक्टर-137 में भी महोत्सव के समापन पर पूजा-अर्चना और विसर्जन की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-34 स्थित अरावली अपार्टमेंट के सेंट्रल पार्क में मंगलवार को धार्मिक समिति और आरडब्ल्यूए की ओर से माता की चौकी आयोजित की गई। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन में डांडिया-गरबा महोत्सव के दौरान कन्या पूजन हुआ। सेक्टर-26 स्थित नोएडा कालीबाड़ी में महानवमी पर पुष्पांजलि, हवन और कुमारी पूजा की गई। सेक्टर-सी ब्लॉक स्थित रजत विहार में महिला मंडल की ओर से सिंदूर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दुर्गा पूजन, आरती और गरबा-डांडिया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-61, 62, 82, 126, 128 और 150 समेत कई अन्य सेक्टरों में भी दुर्गा पूजा आयोजित की गई। सेक्टर-25 स्थित जलवायु विहार और सेक्टर-50 की सप्तऋषि संघ की ओर से भी पूजा महोत्सव हुआ। बंगीय दुर्गा पूजा समिति ने सेक्टर-150 में आयोजन किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed