{"_id":"66e860dab1e62481820f2ca1","slug":"gangster-will-be-charged-against-16-people-involved-in-rs-15-thousand-crore-gst-scam-noida-news-c-1-gnd1002-2112858-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में शामिल 16 पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में शामिल 16 पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन
15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में शामिल 16 पर लगेगा गैंगस्टर
- 33 आरोपियों पर पहले ही लगाया जा चुका है, अब तक कुल 49 की हो चुकी गिरफ्तारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 15 हजार करोड़ के जीएसटी घोटाले में शामिल 16 अन्य आरोपियों पर नोएडा पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है। इससे पहले पुलिस ने 33 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इस मामले में अब तक कुल 49 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले सप्ताह सभी 49 आरोपियों की जमानत इलाहाबाद उच्च न्यायालय से खारिज की गई थी।
नोएडा पुलिस संजय ढींगरा, मयंक ढींगरा, कनिका ढींगरा, तरुण जिंदल समेत 16 अन्य के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने जा रही है। बीते साल जून में नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो कागजों पर फर्जी कंपनी और फर्म बनाकर फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर सरकार को अरबों रुपये का नुकसान पहुंचा रहा था। आरोपियों ने कई शहरों में सौ से अधिक कंपनी बनाई जिनका वजूद सिर्फ कागजों पर रहता था। बीते सवा साल से इस मामले में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। अब न्यायालय से अनुमति मिलते ही आरोपियों की चल और अचल संपत्ति की पहचान कर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिन आरोपियों की मामले में गिरफ्तारी हुई है,उनमें कई अरबपति कारोबारी भी शामिल हैं। नोएडा पुलिस के बाद गुजरात समेत अन्य जगहों की पुलिस ने भी इस प्रकार के गिरोह का पर्दाफाश किया। पूरे देश में जीएसटी घोटाला बड़े स्तर पर किया जा रहा था।