फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Ravi Kana Girlfriend Kajal Jha Story Ravi asked for toothpaste and brush from the jail administration

Ravi Kana: रवि काना ने प्रशासन से मांगा ये सामान, इसलिए जेल में गर्लफ्रेंड काजल के साथ नहीं रह पाएगा गैंगस्टर

Wed, 01 May 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 May 2024 02:08 PM IST
सार

गैंगस्टर रवि काना ने जेल प्रशासन से टूथपेस्ट और ब्रश मांगा है। साथ ही काजल के साथ रहने की कोई मांग नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था कि रवि काना ने अपनी पार्टनर काजल झा को अपने साथ रखने की मांग की है।

विज्ञापन
Gangster Ravi Kana Girlfriend Kajal Jha Story Ravi asked for toothpaste and brush from the jail administration
Gangster Ravi Kana Girlfriend Kajal Jha Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला जेल में गैंगस्टर रवि काना की सुरक्षा को लेकर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिस उच्च सुरक्षा सेल में रखा गया है, वहां पर किसी का भी आना-जाना नहीं है। हालांकि सेल में रहने के कारण दिनभर वह परेशान रहता है और टहलता रहता है। मंगलवार को उसने जेल प्रशासन से टूथ पेस्ट और ब्रश की मांग की।
विज्ञापन


दरअसल, स्क्रैप माफिया रवि काना ने अदालत के समक्ष अपनी जान को खतरा बताया था और कहा था कि सुंदर भाटी गैंग के लोग जेल में बंद है। इससे उसे जेल में भी खतरा है। 
विज्ञापन


इसलिए अब जेल प्रशासन ने उसे उच्च सुरक्षा सेल में रखा है और वहां पर किसी भी बंदी का आना जाना नहीं होता है। केवल सुरक्षाकर्मी ही वहां पर आ जा सकते हैं। उधर, जेल प्रशासन का कहना है कि रवि ने टूथ पेस्ट और ब्रश मांगा था। उसे वह मुहैया करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल के साथ रहने की नहीं की कोई मांग
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि रवि काना ने अपनी पार्टनर काजल झा को अपने साथ रखने की मांग की है। जब इस संबंध में जेल प्रशासन से जानकारी की तो उन्होंने इस तरह की किसी मांग से साफ इन्कार कर दिया है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि रवि की ओर से इस तरह की कोई मांग नहीं की गई है। इसके अलावा इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है और यह कोरी अफवाह है।
 

पांच दिन की रिमांड पर रहेगा स्क्रैप माफिया रवि काना
जिला न्यायालय ने पुलिस की अर्जी पर मंगलवार को स्क्रैप माफिया रवि काना की पांच दिन की रिमांड मंजूर की है। यह सुनवाई अदालत में ऑनलाइन की गई। हालांकि काजल झा की रिमांड अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पाई। बुधवार से पांच मई तक रवि काना नॉलेज पार्क थाना पुलिस की अभिरक्षा में रहेगा। 


 

पुलिस रवि काना के राजदार नेता, अधिकारी और मीडियाकर्मियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी। इसके अलावा उसने अभी तक क्या-क्या अपराध किए हैं और उसका कारोबार कहां तक फैला हुआ है। कितना पैसा कहां और किस के द्वारा जाता था, इन सभी सवालों का जवाब भी पुलिस उगलवाएगी।

 

23 अप्रैल को रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को थाईलैंड में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को भारत लाया गया और शनिवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था।

 

काना के छोटे भाई की हुई थी हत्या
सुंदर भाटी गैंग से दुश्मनी की वजह से रवि काना के छोटे भाई हरेंद्र प्रधान की वर्ष 2015 में हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में रवि काना गवाह था। इसके बाद ही रवि काना, सुंदर भाटी गैंग के निशाने पर आ गया था।

 

जिस जेल में है रवि उसी में बंद हैं सुंदर भाटी के गुर्गे
रवि काना और काजल झा को लुकसर जेल में रखा गया है। इसी जेल में सुंदर भाटी का भतीजा अनिल भाटी सहित गिरोह से अन्य गुर्गे बंद हैं। इसे देखते हुए रवि काना ने जेल प्रशासन से जान का खतरा बताया है। पुलिस की ओर से भी जेल प्रशासन को दोनों गुटों को रंजिश के विषय में अवगत करा दिया गया है। अनिल भाटी उर्फ सोनू ने जनवरी 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में दूसरी जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। 2015 में हरेंद्र नागर की हत्या के बाद रवि काना ने अनिल दुजाना गैंग से तार जोड़ लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed