{"_id":"662f3eee64b1bf2acb039f95","slug":"gangster-ravi-kana-girlfriend-kajal-jha-story-expensive-hobbies-dragged-kajal-into-ravi-kana-illegal-business-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kajal Jha: ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियों में घूमने और लग्जरी लाइफ का है शौक, काजल की जेल में ऐसे कटी पहली रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kajal Jha: ब्रांडेड कपड़े, महंगी गाड़ियों में घूमने और लग्जरी लाइफ का है शौक, काजल की जेल में ऐसे कटी पहली रात
Mon, 29 Apr 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:15 PM IST
सार
महंगे शौक ने काजल झा को काले कारोबार में धकेल दिया। गिरफ्तारी के वक्त काजल ने दो हजार की कैप पहन रखी थी। तीन हजार की टीशर्ट और छह हजार की जींस पहनी हुई थी।
विज्ञापन
Gangster Ravi Kana Girlfriend Kajal Jha
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्क्रैप माफिया रवि काना की प्रेमिका काजल को महंगे ब्रांडेड कपड़े, लग्जरी गाड़ियों में घूमने और विलासितापूर्ण जीवन का शौक है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के वक्त भी उसने दो हजार रुपये मूल्य की कैप, तीन हजार की टी शर्ट और छह हजार की जींस पहन रखी थी।
काजल के इसी शौक ने उसे रवि काना के काले कारोबार में घसीट लिया। इसके बाद वह इस गलत रास्ते से लौट नहीं सकी। एक साधारण मुंशी सुनील कुमार झा की बेटी काजल दिल्ली की पॉश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान नंबर ए-100 में रहती थी। रवि काना ने उसे यह शानदार बंगला तोहफे में दिया था।
जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। हालांकि अब पुलिस इस बंगले को सील कर चुकी है। काजल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीकॉम तक शिक्षा हासिल की। करीब आठ साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में रवि नागर के संपर्क में आई।
विज्ञापन
नौकरी के दौरान ही उसकी रवि काना से दोस्ती हो गई। काजल रवि के फाइनेंस का काम देखती थी। धीरे-धीरे काजल ने अपना प्रभाव और रुतबा इतना बढ़ा लिया कि वह रवि काना को गाइड करने लगी और उसकी गहरी राजदार हो गई। रवि काना के ऊपर 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अपरहण, चोरी,रंगदारी आदि के मामले हैं। काजल पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

काजल की मौजूदगी से परिवार में भी हुआ विवाद
काजल की रवि से बढ़ती नजदीकी के चलते परिवार में भी विवाद होने लगा था। रवि काना और मधु की शादी तकरीबन 18 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, रवि के काले धंधों में उसकी पत्नी मधु बराबर की भागीदार थी। डरा धमका कर स्क्रैप और सरिया का ठेका वसूल करने वाली कंपनियों में भी मधु नागर निदेशक थी।

रवि और काजल के रिमांड के लिए आज दाखिल होगी याचिका
रवि पक्ष के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस सोमवार को रवि और काजल का रिमांड हासिल करने के लिए याचिका दाखिल करेगी। जिसका विरोध करेंगे। अदालत ने छह मई तक के लिए दोनों को जेल भेजा है।

जेल में करवट बदलते कटी रात, तीन बार मांगा पानी
लुक्सर स्थित जेल में रवि काना की पहली रात करवटे बदलते कटी। रातभर बेचैन रहा और पीने के लिए तीन बार पानी मांगा। वहीं बताया जाता है कि काजल भी जेल में ठीक से सो नहीं सकी। साथ की महिला बंदियों ने बातचीत करने की कोशिश की लेकिन इसका भी जवाब नहीं दिया।