फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Lawrence and Kapil black book will be revealed from Kajal mobile

UP: काजल के मोबाइल से खुलेगा गैंगस्टर लॉरेंस व कपिल का काला चिट्ठा, दिल्ली पुलिस के पास है लेडी डॉन का फोन

Sat, 21 Sep 2024 03:29 AM IST
Vikas Kumar सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नई दिल्ली
सुशांत समदर्शी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 21 Sep 2024 03:29 AM IST
सार

नवीन से पूछताछ में पता चला कि मंडोली जेल में काजल ने ही कपिल के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने हत्याकांड में काजल को आरोपी बनाया था। 

विज्ञापन
Gangster Lawrence and Kapil black book will be revealed from Kajal mobile
लेडी डॉन काजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर कपिल मान की पत्नी काजल खत्री के मोबाइल से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से लेकर कई गैंगस्टरों का काला चिट्ठा खुलेगा। काजल का मोबाइल अभी दिल्ली पुलिस के पास है। नोएडा पुलिस मोबाइल लेकर फॉरेंसिक जांच व डाटा रिकवर कराएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा व पंजाब के गैंगस्टरों के काले कारनामे सामने आएंगे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि काजल गैंगस्टर कपिल मान की तरफ से लॉरेंस से लेकर जितेंद्र गोगी गिरोह तक से समन्वय का काम करती थी।

विज्ञापन

19 जनवरी को सेक्टर-104 में एयर इंडिया के क्रू मेंबर और दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे कारण कपिल व प्रवेश के बीच चल रही गैंगवार को बताया गया था। पुलिस ने कपिल के चचेरे भाई धीरज व मन्नू को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने शूटर अब्दुल कादिर व कुलदीप को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीसरे शूटर नवीन शर्मा को नोएडा पुलिस ने दबोच लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन से पूछताछ में पता चला कि मंडोली जेल में काजल ने ही कपिल के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद नोएडा पुलिस ने हत्याकांड में काजल को आरोपी बनाया था। ट्रांजिट रिमांड पर काजल ने इस हत्याकांड के बारे में पुलिस को अहम जानकारी दी। अब नोएडा पुलिस काजल के मोबाइल को दिल्ली पुलिस से लेकर जांच करेगी। इससे भी सूरज हत्याकांड से लेकर कई गैंगस्टरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

काला जठेड़ी के लिए काम कर चुका है नवीन
काजल ने जिस शूटर नवीन के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों अब्दुल कादिर व कुलदीप को सुपारी दी थी। वह दिल्ली के कई गिरोह के लिए काम कर चुके हैं। नवीन गैंगस्टर कपिल, गोगी व काला जठेड़ी के लिए भी काम कर चुका है। हालांकि, अब काला जठेड़ी, गोगी, कपिल गिरोह लॉरेंस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इन सबके बीच समन्वय का काम काजल कर रही थी।

इंस्टाग्राम पर सक्रिय, सिग्नल एप से बात
काजल इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती थी। हालांकि, प्रोफाइल लॉक कर रखा था। वह गिरोह के लोगों से सिग्नल एप से बात करती थी, ताकि पुलिस को भनक न लगे। वहीं, इंस्टाग्राम पर चैट कर गिरोह के लोगों को दिशा-निर्देश देती थी। पांच साल से काजल पूरी तरह अपराध की दुनिया सक्रिय थी, लेकिन सामने नहीं आती थी। केवल ऑनलाइन संपर्क करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed