{"_id":"657481db243d7f543600ad3e","slug":"gangster-kapil-sangwans-shooter-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-33017-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गैंगस्टर कपिल सांगवान का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गैंगस्टर कपिल सांगवान का शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
अपराध शाखा ने गुरुग्राम से किया गिरफ्तार, पहले से 13 मामले दर्ज
हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहा था, जुलाई में मिली थी पैरोल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के शूटर चंदर विहार निवासी विनोद उर्फ विक्की उर्फ सन्यांसी (43) को हत्या के प्रयास के तीन मामलों में गिरफ्तार किया है। बदमाश हत्या के एक मामले में उम्रकैद काट रहा था और इस साल जुलाई में पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद उसने पालम और छावला में तीन लोगों की गोली मारकर जान लेने की कोशिश की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, बदमाश पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली सहित 13 मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों ने छावला और पालम इलाके में हत्या के प्रयास के तीन मामलों की अपराध शाखा जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थलों पर सीसीटीवी की जांच की तो जिसमें विनोद कैद हुआ था। एएसआई रंधावा और हवलदार अमित को सूचना मिली कि विनोद कृष्णा कॉलोनी गुरुग्राम में छिपा हुआ है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि 2009 में वह फर्जी दस्तावेज बनाकर पालम में भूखंडों को हड़पने लगा था। विरोध करने पर गैंग के बदमाशों के जरिए मालिक को धमकी दिलाता था और उनसे पैसे ऐंठ लेता था। इस बीच उसका दूसरे गैंग के बलवान सोलंकी से विवाद हुआ। इलाके में दबदबा बढ़ाने के लिए उसने बलवान की हत्या कर दी। इस मामले में उसे उम्रकैद मिली। हाईकोर्ट से 20 जुलाई को पैरोल मिलने पर वह जेल से बाहर आया। उसे 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह फरार हो गया।