{"_id":"65945c4bc3a0832f240e9885","slug":"gangster-case-registered-against-16-including-bar-scrap-mafia-ravi-kana-grnoida-news-c-23-1-noi1091-23791-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सरिया-स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 16 पर गैंगस्टर का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सरिया-स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 16 पर गैंगस्टर का केस दर्ज
विज्ञापन
फोटो -
सरिया-स्क्रैप माफिया रवि काना समेत 16 पर गैंगस्टर का केस दर्ज
- खुला काले कारोबार का चिट्ठा, करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क करेगी पुलिस
- माफिया की पत्नी समेत दो महिलाएं नामजद, एक और आरोपी गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद फरार आरोपी सरिया-स्क्रैप माफिया रवि काना पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने सरिया और स्क्रैप के काले कारोबार का चिट्ठा खोलते हुए रवि काना की पत्नी मधु और सेक्रेटरी काजल झा समेत 16 पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगा है। इनके अलावा चौथे आरोपी अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की अवैध कमाई से अर्जित करोड़ों रुपये की संपत्ति को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। गैंगस्टरों की संपत्ति कुर्क करने की भी पुलिस की तैयारी है।
नोएडा के सेक्टर-39 थाने में सरिया और स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना व उसके साथियों के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि अभी फरार है। पुलिस जांच मेंं पता चला कि काना व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 11 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। बीटा-2 थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने दर्ज कराए गए केस में कहा है कि यह गिरोह जिले की विभिन्न निर्माणाधीन साइटों पर जाने वाले सरिये के ट्रकों को रोककर चालक से मिलीभगत कर सरिया उतरवा लेते हैं। गैंग लीडर रवि नागर व उसके साथी साइट के मैनेजर को डरा धमकाकर स्टाक बुक में पूरा वजन अंकित कराते हैं। उतारे गए सरिया को बाजार भाव से व्यापारियों को बेचकर अवैध कमाई करते हैं। जिले में संचालित कंपनियों, फैक्टरियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले स्क्रैप का ठेका भी अवैध ढंग से गिरोह लेता है। गिरोह कंपनी और प्रतिष्ठान के मालिकों को डरा धमकाकर काफी कम कीमत में स्क्रैप खरीदता है। इससे कारोबारियों व उद्योगपतियों को आर्थिक क्षति पहुंचाई जाती है।
-- -- -
बेनामी कंपनियों के लिए छीनते हैं टेंडर, तीन साल में 97 फीसदी बढ़ी संपत्ति
गैंग लीडर रवि नागर और उसके गिरोह के सदस्य स्क्रैप टेंडर को अपनी कम्पनी तथा अपने सहयोगियों की बेनामी कम्पनियों के नाम बाजार रेट का एक से दस फीसदी न्यूनतम दर पर प्राप्त कर टेंडर छीन लेते हैं। गिरोह दूसरे कारोबारियों के ठेकों के टेंडर नहीं डालने देता। गिरोह की कंपनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लि. ने अवैध ढंग से की गई कमाई में पिछले तीन वर्षों में 97 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
गैंगस्टरों के मोबाइल की व्हाट्सएप कॉलिंग से खुलेंगे कई राज
पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी काले कारोबार और इससे जुड़े लोगों से व्हाट्सएप व इंटरनेट कॉलिंग के जरिये बात करते थे। रवि काना के बीटा-2 थाना क्षेत्र के गामा सेक्टर स्थित घर में नए साल पर बड़े स्तर पर धार्मिक आयोजन किया जा रहा था। आरोपियों ने शहर में जमकर प्रचार प्रसार किया था। करीबी नेता, अफसर व सफेदपोशों को न्योता दिया गया था। इसके अलावा अवैध कारोबार के धन अर्जन व बंदर बांट को लेकर भी बातें की गईं थीं। इनका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है।
इन आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, आत्मसमर्पण की सूचना पर अलर्ट
पुलिस ने रवि काना, उसकी पत्नी मधु, राजकुमार नागर, तरुण छोकर, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, अनिल, विक्की, अफसार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रह्लाद, विकास नागर, काजल झा पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। इनमें राजकुमार, आजाद, विकास और अनिल गिरफ्तार हैं। शेष की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। रवि काना के सूरजपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई।