फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster action against 19 people including the kingpin of illegal mining gang in Greater Noida

अवैध खनन पर एक्शन: गिरोह के सरगना समेत 19 के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई, जिले में था डर और आतंक का माहौल

Sat, 14 Dec 2024 04:49 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 04:49 PM IST
सार

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त गिरोह के सरगनाम समेत 19 के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई की है। इसके अलावा क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल था और आम जनता गैंग के खिलाफ शिकायत करने से डर रहे थे। 

विज्ञापन
Gangster action against 19 people including the kingpin of illegal mining gang in Greater Noida
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

सेंट्रल जोन और ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने 31 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें अवैध खनन में लिप्त गिरोह के 19 बदमाश भी शामिल है।ईकोटेक-1 कोतवाली ने यमुना नदी के तटबंध को क्षति पहुंचाने, अवैध खनन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सरगना सतीश उर्फ सते, नगेश उर्फ नाग्गे, बबली, इन्द्र उर्फ इन्दर, दीपक, विजयपाल, अमित, नरेन्द्र उर्फ निदर, देवेन्द, पम्मी, संजय, रवि उर्फ माती, रिंकू, राहुल, राजेश, रोहित, श्याम सिंह उर्फ पोले, टीकू, धनंजय शामिल है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कार्यों से सरकार की प्राथमिक योजनाएं प्रभावित हुईं। इसके अलावा क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल व्याप्त था और आम जनता गैंग के खिलाफ रिपोर्ट या शिकायत करने से हिचक रही थी।

विज्ञापन


असलहों के बल पर डकैती और लूटपाट करने वाले नौ बदमाशों खिलाफ कार्रवाई
बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने संगठित गिरोह के नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरोह के सरगना निखिल और उसके साथियों पर डकैती, लूटपाट, अवैध हथियार रखने सहित कई गंभीर अपराधों का आरोप है। गिरोह का नेतृत्व निखिल निवासी कासना करता है। गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्य लोकेश निवासी जौनीपुर दनकौर, रोहित निवासी मेवात हरियाणा, सोनू उर्फ सोहनपाल निवासी सकरपुर दनकौर, सुकेश, राजू, कपिल उर्फ गब्बर निवासी काकोड़ बुलंदशहर, गौरव निवासी फलैदा रबुपुरा और जीत लहरी एच्छर बीटा-2 के निवासी हैं।
विज्ञापन


गिरोह ने जिले में डर और आतंक का माहौल बना रखा था। यह गिरोह अवैध असलहों के बल पर डकैती और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्यों का लंबा आपराधिक इतिहास है। इनमें से निखिल पर आईपीसी की धारा-395, 412, 120बी के तहत कई मामले दर्ज हैं। अन्य सदस्यों के खिलाफ भी हथियार अधिनियम, चोरी और डकैती के कई मामले लंबित हैं। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को दबिश देकर गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार तमंचे, आठ कारतूस, एक चाकू, एक कार, एक बैग और एक जियो वाई-फाई डिवाइस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगना समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई
सूरजपुर कोतवाली ने सक्रिय सुसंगठित गिरोह के तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरोह का सरगना रजनीकांत है। गिरोह में उसके दो अन्य साथी विनय निवासी और आदित्यपाल शामिल भी हैं। तीनों अलीगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह क्षेत्र में बाइक चोरी और अन्य अपराधों को अंजाम देकर अवैध संपत्ति अर्जित करता है। गिरोह के सदस्यों पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सरगना रजनीकांत और उसके सहयोगियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधों की सूची तैयार की गई है, जिसमें चोरी, धोखाधड़ी और संपत्ति से जुड़े अन्य मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed