फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster Act imposed on 33 accused in NOIDA GST fraud

Noida News: 15 हजार करोड़ की जीएसटी जालसाजी में 33 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Mon, 03 Jun 2024 08:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act imposed on 33 accused in NOIDA GST fraud
- कुल 45 आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर करीब 15 हजार करोड़ रुपये की जीएसटी जालसाजी मामले में नोएडा पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। कोतवाली सेक्टर-20 में सरगना दीपक मुरजानी समेत 33 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस अब तक 45 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


नोएडा पुलिस ने जून 2023 में 15 हजार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया था। आरोपियों ने देश भर में तीन हजार से अधिक फर्जी फर्म बनाकर क्रेडिट इनपुट टैक्स के रूप में हजारों करोड़ की जालसाजी की थी। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक गिरफ्तार 45 आरोपियों में से 33 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इनमें सरगना दीपक मुरजानी, अश्वनी पाण्डेय, यासीन शेख, राजीव जिंदल, विशाल सिंह, आकाश सैनी, अतुल सेंगर, विनीता, गौरव सिंघल, गुरमीत सिहं बत्रा उर्फ साहिल, राजीव माहेश्वरी, राहुल गुप्ता, अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग उर्फ चाचा, मनन सिंघल, अजय उर्फ मिंटू, अमित उर्फ मोंटू, महेश, प्रीतम गर्ग, रोहित उर्फ जतिन, डोल्सी, नंदकिशोर उर्फ नंदलाल, आशीष, प्रवीण कुमार, राकेश डियालानी, राहुल निगम, पीयूष कुमार गुप्ता, दिलीप शर्मा, अंचित गोयल, अर्चित उर्फ अर्जित गोयल, प्रदीप गोयल, रोहित नागपाल, बलदेव उर्फ बल्ली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed