फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gangrape with friends wife, case

दोस्त की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
gangrape with friends wife, case
पुन्हाना। दोस्त की पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के धमकी दे दो आरोपी साल भर से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब वहशी दरिंदों ने पीड़िता के प्रसव के डेढ़ महीने बाद फिर से वारदात करने की कोशिश तब महिला के ऑपरेशन की स्टीच कट गई। दर्द से परेशान महिला ने पूरी वारदात पति को बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुन्हाना थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के पति ने बताया कि वह कैब चलाता है। उसका एक दोस्त इसलामुद्दीन पुत्र करीम भी उसके साथ गुरुग्राम में कैब ड्राईवरी करता है। अलताफ पुत्र यूनुस भी उसका दोस्त है। वे तीनों जिगरी दोस्त हैं जो एक साथ खाते पीते और रहते हैं। शनिवार, रविवार और छुट्टी के अन्य दिनों में दोनों दोस्त अक्सर घर आते हैं। पीड़ित ने बताया कि करीब एक साल पहले दोनों दोस्तों ने उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि दोनों ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने पति को जहर देकर जान से मारने की धमकी देकर कई बार वारदात की। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी को अलवर में ऑपरेशन से एक लडकी पैदा हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह पहली नवंबर को गुरुग्राम में था। उसकी अनुपस्थिति में इसलामुद्दीन और अलताफ घर में घुस गए और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सोभा का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर इसलामुद्दीन और अलताफ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed