फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ganga water supply to be affected from the 21st.

Noida News: 21 से गंगाजल की आपूर्ति होगी प्रभावित

Thu, 08 Oct 2026 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Ganga water supply to be affected from the 21st.
- आपूर्ति बंद होने पर पानी किल्लत रोकने की तैयारी शुरू
विज्ञापन

- प्राधिकरण तीन दिन की जरूरत का गंगाजल बचाकर रखेगा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गंग नहर की साफ-सफाई के चलते 21 अक्तूबर से गाजियाबाद से गंगाजल की आपूर्ति 20 से 25 दिनों के लिए बंद हो जाएगी। इस दौरान पूरे शहर में पानी की आपूर्ति के लिए प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। अगले 12 दिन में नलकूप दुरुस्त किए जाएंगे और रैनीवेल की भी मरम्मत होगी। प्राधिकरण तीन दिनों की जरूरत का गंगाजल अलग-अलग भूमिगत जलाशय में बचाकर रखेगा। बाकी दिन नलकूप और यमुना की तलहटी में बने रैनीवेल के मिश्रित पानी की आपूर्ति होगी। गंगाजल न आने की वजह से खारे पानी की समस्या का सामान प्रतिवर्ष शहर के निवासी करते हैं। कुछ जगहों पर पानी का प्रेशर कम होने व कम देरी के लिए आपूर्ति की समस्या भी होती है।
प्राधिकरण के जल विभाग का दावा है कि गंगाजल की आपूर्ति गाजियाबाद से बंद होने के दौरान पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जल विभाग के जीएम आर पी सिंह ने बताया कि नलकूप और रैनीवेल को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाएगा। गंगाजल की आपूर्ति न होने पर कुछ एक इलाकों में पानी की लाइन में प्रेशर कम होने की समस्या जरूर हो सकती है। लेकिन उसको भी दूर करने की कोशिश की जा रही है। जहां पर भी पानी की समस्या होगी वहां टैंकर भेजे जाएंगे। शहर में इस समय जो नलकूप चालू हैं उनको पूरी क्षमता के साथ चलवाया जाएगा। अबकी बार पिछले वर्ष की तुलना में 40 नलकूप ज्यादा तैयार हैं। वहीं रैनीवेल से भी 100 एमएलडी से ज्यादा पानी की उपलब्धता है।
विज्ञापन



25 करोड़ लीटर गंगाजल की सप्लाई होती है प्रतिदिन
शहर में हर दिन करीब 41.5 करोड़ लीटर पानी (415 एमएलडी) की आपूर्ति प्राधिकरण सेक्टर व गांव में करता है। इसमें करीब 25 करोड़ लीटर प्रतिदिन (250 एमएलडी) गंगाजल गाजियाबाद से आता है। हर वर्ष गंग नहर की जब सफाई के चलते नहर का पानी रुकता है तो करीब एक महीना गंगाजल की सप्लाई बंद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed