फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gang rape with minor in car

नाबालिग के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 12 May 2022 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
gang rape with minor in car
तावडू। उपमंडल के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

पीड़िता (16) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार गांव से दूर खेत में रहता है। गत 10 मई की दोपहर करीब 3 बजे वह अकेली अपने खेत में चारा लेने गई हुई थी। तभी आरोपी शाद व तौफीक बाइक से आए और जबरन उसे बैठा लिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने उसके मुंह को दबा दिया और कुछ दूरी पर उसे रेलवे लाइन के पास लेकर गए, जहां पर पहले से खड़ी एक कार में में बैठा दिया, जिसमें चार आरोपी पहले से ही मौजूद थे। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि आरोपी कार को सोहना पहाड़ी में लेकर पहुंचे, जबकि शाद व तौफीक भी कार के पीछे-पीछे बाइक से आ गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाई। किसी को घटना के बारे में बताने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल व परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जगह-जगह घुमाते रहे रात्रि करीब 1:00 बजे सोहना बस स्टैंड के निकट कार से उतारकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर चार नामजद इरशाद, आसिफ, शाद व तौफीक और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed