फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang rape on the pretext of getting a job, three arrested

नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2022 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gang rape on the pretext of getting a job, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में गैंगरेप के आरोप। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन आरोपियों ने बुलंदशहर निवासी महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट की। पीड़िता आरोपियों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों राजवीर यादव, मंजर अब्बास और वीर प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिग्मा एक सेक्टर निवासी सुरक्षाकर्मी राजवीर यादव ने रविवार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलंदशहर निवासी महिला को बुलाया था। महिला राजवीर के कमरे पर पहुंची थी। आरोप है कि राजवीर और उसके दो साथियों मंजर अब्बास और वीर प्रताप ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शौच का बहाना बनाकर महिला किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर भागी। बदहवास हालत में महिला बीटा-2 कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पुलिस ने जांच कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। - विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed