फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gang rape by kidnapping girl, case registered against three

युवती को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर केस दर्ज

Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Gang rape by kidnapping girl, case registered against three
फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के एक गांव में युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। जांच अधिकारी एएसआई सरोज ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने इसकी शिकायत की है। पीड़िता की मां की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि 18 मई की रात को उसकी बेटी शौचालय के लिए उठी थी। इसी दौरान रहमू और शाहरुख उसकी बेटी को अगवा कर साथ ले गए। देर रात्रि लड़की जब नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह रहमू के घर मिली। जहां लड़की को आरोपियों ने एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगाई हुई थी। युवती को कमरे से निकालकर पूछताछ की गई तो उसने सारी सच्चाई बयान कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि इस बाबत पुलिस ने रहमू, शाहरुख सहित एक अन्य आरोपी पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े उक्त तीनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed