{"_id":"6262e58ecbb3127122772024","slug":"gang-busted-for-stealing-and-selling-vehicles-mewat-news-noi644433570","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी करने और बेचने बाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी करने और बेचने बाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
पुन्हाना। अपराध शाखा पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने और बेचने के मुख्य आरोपी अजहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 10 बाइक, एक स्कूटी और अवैध हथियार बरामद किए हैं। अजहर की गिरफ्तारी दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर मेवात में बेचने आने वाले आरोपी अमित की निशानदेही पर की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एसपी वरुण के आदेश पर जिले में वाहन चोरी की वारदात को रोकने व बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत के दौरान अपराध जांच शाखा, पुन्हाना के प्रभारी तरुण दहिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन अप्रैल को अमित पुत्र अनिल निवासी दिल्ली कैंट, दिल्ली को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल व अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी अमित ने पूछताछ में बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर जमलगढ़ निवासी उसके साथी अजहर को बेचता है। पुलिस ने आरोपी अजहर की तलाश शुरू कर दी थी।
21 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अजहर उर्फ अजरु गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। नूंह, सोहना (गुरुग्राम) व बल्लभगढ़ में वारदात को अंजाम दिया।