{"_id":"665377833e1e19576a013d45","slug":"game-zone-operators-alert-after-gujarat-tragedy-grnoida-news-c-23-1-vns1013-32257-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गुजरात हादसे से सबक लेकर जिले के गेम जोन संचालक अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गुजरात हादसे से सबक लेकर जिले के गेम जोन संचालक अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर के सभी मॉल में संचालित गेम जोन में दमकल विभाग चलाएगा जांच अभियान
-- -- -- -- --
09 गेम जोन हैं जिले के मॉल में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
गुजरात के राजकोट के गेम जोन में 27 लोगों की मौत के बाद जिले के दमकल विभाग व गेम जोन संचालक अलर्ट भी हो गए हैं। दमकल विभाग सभी मॉल में संचालित गेम जोन की जांच के लिए अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। गेम जोन प्रबंधन ने भी किसी भी तरह के हादसों से बचने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए उजाला संवाददाता ने रविवार को वेनिस मॉल स्थित गेम जोन का जायजा लिया तो यहां चौंकाने वाली भीड़ नजर आई। हालांकि, आग बुझाने के उपकरण यहां लगे हुए थे।
दरअसल, राजकोट में लगी आग मात्र 30 सेकेंड में पूरे गेम जोन में फैल गई थी। इससे गेम जोन में मौजूद 12 मासूम बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिले के गेम जोन में बढ़ रही भीड़ भी चिंता का सबब बन रही है। रविवार को वेनिस मॉल सबसे ऊपरी तल पर स्थित गेम जोन में काफी भीड़ थी। लोग कतार लगाकर टिकट खरीद रहे थे और बारी का इंतजार कर रहे थे। ई-गेम पर बच्चों की भीड़ ज्यादा थी और आसपास परिजन खड़े थे। इसके अलावा बॉलिंग ऐली, 7डी, वीआर गेम, एडवेंचर पार्क, ई-कार आदि के जोन में भी काफी भीड़ थी। भीड़ के कारण बिजली से चलने वाली मशीनों के गर्म होने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि, पूरे माल और गेम जोन में गर्मी से बचाव के सेंट्रल एसी की व्यवस्था थी।
स्नो पार्क में दिखी सबसे अधिक भीड़
गेम जोन में सबसे अधिक भीड़ स्नो पार्क में दिखाई दी। यहां टिकट काउंटर पर लोगों की भीड़ थी। वहीं, प्रवेश के लिए भी कतार लगी हुई थी। स्नो पार्क में प्रवेश से पहले लोग गेम जोन से दिए गए विशेष गर्म कपड़े व दस्ताने आदि पहन रहे थे। जिस परिसर में लोग कपड़े पहन रहे थे, वहां भी काफी भीड़ थी। राजकोट में आग ने 30 सेकेंड में ही बच्चों व लोगों को आगोश में ले लिया था। ऐसे में अगर जिले में भी किसी भीड़भाड़ वाले गेम जोन में आग लगी तो मुश्किल होगी।
विज्ञापन
-- -- -
तापमान कम रखने के लिए कहा
वेनिस मॉल में संचालित गेम जोन प्रबंधन के अमित शर्मा ने बताया कि राजकोट के हादसे के बाद सभी उपकरणों की जांच की गई है। गेम जोन में 12 एक्सटिंगिशर, हाईडेंट लगे हुए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों को भी आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया है। गेम जोन के भीतर तापमान कम करने के लिए मेंटेनेंस टीम को कहा गया है।
-- --
राजकोट में अस्थायी गेम जोन में हादसा हुआ। वहां आग बुझाने के पर्याप्त उपाय नहीं रहे होंगे। जिले के सभी नौ गेम जोन कई मॉल में स्थायी रूप से संचालित हैं। यहां आग बुझाने के पर्याप्त उपाय हैं। इसके बावजूद राजकोट की घटना के मद्देनजर गेम जोन में आग बुझाने के उपकरण व बंदोबस्त की जांच की जाएगी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, सीएफओ, गौतमबुद्धनगर