{"_id":"6651f630ced29b17cc0fe0c9","slug":"future-of-162-candidates-locked-in-evm-decision-on-june-4-noida-news-c-340-1-del1011-49522-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 162 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, चार जून को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 162 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद, चार जून को फैसला
विज्ञापन
सभी सीटों की ईवीएम सात जगहों पर रखी गई हैं, यहीं होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में सातों लोकसभा सीटों के लिए मतदान के साथ ही 162 का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब चार जून को मतगणना के दिन हार-जीत का फैसला होगा। दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सभी सातों सीटों की ईवीएम सात जगहों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रख दी हैं। यहीं मतगणना होगी। चांदनी चौक क्षेत्र की ईवीएम एसकेवी भारत नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की आईटीआई नंद नगरी, पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की सीडब्ल्यूजी विलेज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, नई दिल्ली क्षेत्र की अटल आदर्श बंगाली बालिका प्रा. स्कूल, गोल मार्केट, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र की दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेन रोड बवाना, शाहबाद दौलतपुर, पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र की एनएसयूटी, सेक्टर-3, द्वारका और दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र की ईवीएम जीजाबाई महिला आईटीआई, सिरीफोर्ट में रखी गई हैं। इन स्थानों पर संबंधित क्षेत्र की मतगणना होगी। दिल्ली पुलिस ने सभी सातों जगह स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स, आर्म्ड फोर्स व पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। इस तरह सातों जगह कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इधर, राजनीतिक दलों ने भी अपने स्तर पर निगरानी के लिए व्यवस्था की है। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ताओं को तैनात करने का निर्णय लिया है।