फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Funeral ceremony of 4 members of family

मातमी सन्नाटे के बीच दी अंतिम विदाई

Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Funeral ceremony of 4 members of family
मेवली। नगीना-पिनगवां मार्ग पर रविवार रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे मेवली गांव में मातम का माहौल है। ट्रक की टक्कर से बच्चे सहित चारों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल मांडीखेड़ा में हुआ। सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया और सोमवार शाम मेवली गांव के कब्रिस्तान में हजारों लोगों ने मातमी माहौल के बीच जनाजे की नमाज पढ़कर दफनाया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार बने आरिफ अपनी पत्नी तरंजुम, मां जैबूना और बेटे शाद को लेकर गांव मामलिका में बीमार सास को देखकर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गांव इमामनगर स्टेट हाईवे के किनारे रुककर वे आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को कुचल दिया। घर पर मौजूद आरिफ के पिता मौसम खान, दो बेटियों और एक बेटा हादसे के बाद से सदमे में हैं।
विज्ञापन

मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की अपील की है जिससे छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण करने में दिक्कत नहीं आए। घर से एक साथ निकले 4 लोगों के शवों को देखकर पूरे गांव में मातमी माहौल छाया हुआ था। आरिफ के छोटे बच्चों-बहनों और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोगों के भी आंसू नहीं रुक रहे थे, यार-रिश्तेदार और अन्य की आंखें भी नम थीं।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री आफताब अहमद, कांग्रेसी नेता मेहताब अहमद, भाजपा नेता डॉ. सारिक हुसैन, पुन्हाना से कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन काटपुरी ने पीड़ित पिता को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस से मदद की गुहार : मेवली गांव के सरपंच शहीद अहमद ने कहा कि जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए जैसे छोटे छोटे बच्चों का पालन पोषण हो। वहीं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव वाजिद अली ने बताया कि इस मामले को जिला उपायुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा, वो रेडक्रॉस के चेयरमैन हैं। जितना हो सकता है पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। इस घटना से पूरे मेवात क्षेत्र में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed