फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fun reflected in Zumba and dance workshop

Noida News: जुम्बा और डांस वर्कशॉप में झलकी मस्ती

Sun, 14 Sep 2025 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Fun reflected in Zumba and dance workshop
नोएडा(संवाद)। सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल शनिवार शाम को फिटनेस और डांस के रंगों से सराबोर रहा। मॉल ने त्रिकाल आर्ट स्टूडियो के साथ मिलकर ज़ुम्बा और डांस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह सभी के लिए निशुल्क था, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


वर्कशॉप का संचालन सर्टिफाइड ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर्स निशा चौहान और श्वेता ने किया। उन्होंने आसान लेकिन एनर्जेटिक स्टेप्स के जरिए प्रतिभागियों को जमकर थिरकाया। ज़ुम्बा की तेज़ धुनों और डांस मूव्स ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्कशॉप को शानदार रिस्पॉन्स मिला। हमारा उद्देश्य सिर्फ शॉपिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को फिटनेस, कल्चर और खुशी का बेहतरीन अनुभव देना है। खासतौर पर युवाओं और बच्चों में ज़ुम्बा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed