फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Full dress rehearsal today, many routes will remain closed

Noida News: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, कई रास्ते रहेंगे बंद

Sat, 12 Aug 2023 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal today, many routes will remain closed
प्रधानमंत्री के रूट और लाल किले तक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन स्थल पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
विज्ञापन

-------------
11 बजे तक सुबह वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आयोजन स्थल पर 10 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व पर सुरक्षा में कोई कोताही न हो इसकी समीक्षा के लिए रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री के रूट से लेकर लाल किले के आसपास कई किलोमीटर के दायरे पर सुरक्षाकर्मी व खुफिया एजेंसियां नजर रखेंरी। लाल किले के आसपास पर 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। केवल आपातकालीन और विशेष लेबल वाले वाहनों को गुजरने की अनुमति होगी।
यातायात पुलिस के मुताबकि, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक फाउंटेन चौक से लाल किला, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से इसकी लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर, सलीमगढ़ बाईपास से आउटर रिंग रोड तक मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। शनिवार शाम से ही सीमाओं पर व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। दिल्ली-यूपी व दिल्ली-हरियाणा के सभी बार्डरों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

इन रास्तों से बचें
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि रिहर्सल के मद्देनजर जिन वाहनों पर विशेष लेबल नहीं है वे सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट कॉपरनिक्स मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट, ए प्वाइंट, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन खट्टा व आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा से सलीम गढ़ बाईपास से होते हुए आईएसबीटी कश्मीरी गेट तक के बाहरी रिंग रोड पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों से जाएं

उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग और रानी झांसी रोड के वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर में आवाजाही के लिए एनएच-24, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड-एम्स फ्लाईओवर के नीचे, रिंग रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड आदि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लोहे का पुराना भी पुल बंद रहेगा।

बसों को भी अनुमति नहीं
रविवार सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन और वजीराबाद पुलों के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि के दौरान महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की ओर से संचालित बसों सहित सभी सिटी बसें सुबह 11 बजे तक रिंग रोड और आईएसबीटी से एनएच-24, एनएच टी-प्वाइंट के बीच नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed