{"_id":"6a6a1a5152854f633c0f7e74","slug":"fsgd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8850-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर, तीन अस्थाई चौकी और एक कोतवाली बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर, तीन अस्थाई चौकी और एक कोतवाली बनी
विज्ञापन
- 20 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। सावन माह में नानकेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले शिवभक्त और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 250 से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर पर मेला कोतवाली बनाई गई है और तीन अस्थाई पुलिस चौकियां भी बनाई गई हैं। यमुना सिटी के नानकेश्वर महादेव मंदिर की ख्याति कई प्रदेशों तक फैली हुई है और यहां गौतमबुद्धनगर के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और आसपास के कई जिलों से लाखों भक्त कांवड़ लेकर आते हैं। एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया की देखरेख में रबपूरा थाने की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नानकेश्वर महादेव मंदिर में आने वाले कांवड़िये झांझर से रबूपुरा होते हुए खेड़ा पुल पार करके भाईपुर गांव पहुंचते हैं और भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। वहीं दूसरा मार्ग रुस्तमपुर नहर पुलिया से होकर आता है। इन दोनों ही कांवड़ मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग करके नजर रखी जाएगी। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कांवड़ मार्गों की कड़ी निगरानी की जा रही है।