फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsgd

Noida News: दुजाना में बिजली चोरी के 16 मामले पकड़े, 43.72 किलोवाट की चोरी

Tue, 27 Oct 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
fsgd
-हाई लॉस क्षेत्र में बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन

- एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज कराई जा रही एफआईआर



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम दुजाना में 16 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग के अनुसार, इन मामलों में कुल 43.72 किलोवाट बिजली चोरी सामने आई है। सभी 16 मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।




विद्युत विभाग के मुताबिक, अधिशाषी अभियंता रेड, नोेएडा जोन के अमित त्रिपाठी ने बताया कि उनकी देख रेख में मंगलवार को कुड़ी खेड़ा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी दुजाना फीडर से जुड़े हाई लॉस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल प्रथम और द्वितीय, नोएडा की टीमों ने रेड दल के साथ मिलकर बादलपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि हाई लॉस फीडरों में लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान 16 परिसरों में अवैध या अनधिकृत तरीके से बिजली का इस्तेमाल पाया गया। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध बिजली कनेक्शन और मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed