{"_id":"6ae0c4a6d7f094d2ea09ecb8","slug":"fsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4879368-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुजाना में बिजली चोरी के 16 मामले पकड़े, 43.72 किलोवाट की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुजाना में बिजली चोरी के 16 मामले पकड़े, 43.72 किलोवाट की चोरी
विज्ञापन
-हाई लॉस क्षेत्र में बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
- एंटी पावर थेफ्ट थाने में दर्ज कराई जा रही एफआईआर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम दुजाना में 16 परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग के अनुसार, इन मामलों में कुल 43.72 किलोवाट बिजली चोरी सामने आई है। सभी 16 मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 135 के तहत सेक्टर-63 स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विद्युत विभाग के मुताबिक, अधिशाषी अभियंता रेड, नोेएडा जोन के अमित त्रिपाठी ने बताया कि उनकी देख रेख में मंगलवार को कुड़ी खेड़ा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी दुजाना फीडर से जुड़े हाई लॉस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रवर्तन दल प्रथम और द्वितीय, नोएडा की टीमों ने रेड दल के साथ मिलकर बादलपुर थाना पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि हाई लॉस फीडरों में लाइन लॉस कम करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान 16 परिसरों में अवैध या अनधिकृत तरीके से बिजली का इस्तेमाल पाया गया। विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध बिजली कनेक्शन और मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।