{"_id":"6a69edde3c5a8922a30a69c7","slug":"fsgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4553732-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोक सको तो रोक लो... हम यूं हीं चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोक सको तो रोक लो... हम यूं हीं चलेंगे
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 61 मेट्रो के नीचे उल्टी दिशा में वाहन दौड़ाता चालक। संवाद
-अभियान पार्ट-3
- पलभर बचाने को विपरीत दिशा में दौड़ा रहे वाहन, दो पहिया ही नहीं बल्कि गाड़ियां भी भर रहीं फर्राटा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हम नहीं सुधरेंगे....चाहें कितने चालान कर दो लेकिन गुजरेंगे तो विपरीत दिशा से ही। वाहन चालक जुबां से भले ये बयां नहीं कर पाएं लेकिन जब लोग वाहन लेकर सड़क पर निकलते हैं तो उनके जेहन में ही चलता है। सौ मीटर पीछे जाकर यूटर्न लेने के बजाय वाहन चालक विपरीत दिशा में 200 मीटर आगे चलना ज्यादा पसंद करते हैं। विपरीत दिशा में चलते हुए चालक ये भी नहीं सोचते कि इस लापरवाही से कितना बड़ा हादसा हो सकता है। सेक्टर-21, 12, 61, 76, 59, 18, 52, 104 यहां तक कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भी लोग वाहनों को विपरीत दिशा में दौड़ा देते हैं। यूं तो ट्रैफिक पुलिस हादसों को कम करने के लिए तमाम इंतजामात करने के दावे करती है लेकिन धरातल पर ये सब दिखाई नहीं देते।
विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर नियमित कार्रवाई की जाती है। इस साल अभी तक एक लाख से ज्यादा वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। साथ ही जिन यूटर्न पर विपरीत दिशा से निकलने वालों की संख्या अधिक है वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भी तैनाती की गई है। जल्द इसपर अंकुश लगाया जाएगा। -अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक गौतमबुद्ध नगर।