फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: छात्र की हत्या का खुलासा नहीं हुआ तो कल होगा आंदोलन

Tue, 26 May 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
fsdg
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के गांव बनवारीबांस निवासी 15 वर्षीय छात्र की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। वहीं ब्राह्मण परिषद ने पुलिस को मामले के खुलासे के लिए अब 24 घंटे का समय दिया है। विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीतांबर शर्मा व पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बच्चे के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मिलकर उन्हें अल्टीमेटम दिया है अगर बुधवार तक घटना का खुलासा न हुआ तो बृहस्पतिवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी के15 वर्षीय बेटे गोपाल का शव 22 मई को गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में छात्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए और पुलिस अभी तक खाली हाथ है। जिसके बाद पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने मंगलवार को परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उनकी ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर यह मांग रखी गई है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर 27 मई की शाम तक पुलिस ने घटना का खुलासा नहीं किया तो 28 मई से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed