फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: युवती की हत्या के बाद पीड़ित परिजन के घर के बाहर पुलिस तैनात

Wed, 14 Jan 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
fsdg
फोटो:
विज्ञापन

--- सेक्टरवासियों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल
पीड़ित परिजनों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात, परेशान कर रहे सेक्टरवासी
-सेक्टर बीटा-2 में युवती की गला घोटकर हत्या का मामला, कुछ लोग मुद्दा बनाने में जुटे
आरोप है कि सेक्टर की सुरक्षा के मुद्दे में शामिल होने का परिजनों पर बनाया जा रहा दबाव
-वहीं घटना से नाराज सेक्टर के कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर सुरक्षा पर उठाया सवाल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 में गला घोटकर युवती की हत्या के मामले में परिजनों की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर के कुछ निवासी परिजनों को परेशान कर रहे हैं। जिस पर परिवार की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं मंगलवार रात घटना से नाराज कुछ सेक्टर निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

सेक्टर बीटा-2 के आई ब्लॉक में रहने वाली युवती दीपमाला मूलरूप से महोबा के महोबकंठ कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव की रहने वाली थी। रविवार सुबह वो नौकरी पर जाने को निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। सोमवार को घर से करीब 50 मीटर दूर एक कार के नीचे युवती का शव मिला था। युवती की हत्या फल विक्रेता अंकित कुमार ने एक तरफा प्रेम में गला घोटकर की थी। मंगलवार देर शाम बड़ी संख्या में सेक्टर के निवासी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने बातचीत कर सभी को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि सेक्टर में आरडब्ल्यूए का चुनाव होना है। उसको लेकर इस घटना को सुरक्षा से जोड़कर मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिजनों पर भी इसमें शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सेक्टर निवासियों ने सेक्टर में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed