फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fsdg

Noida News: अब नहीं चलेगा आश्वासन...बरौला के ग्रामीणों ने अधिकारियों को घुमाकर दिखाई बदहाली

Mon, 27 Jul 2026 07:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
fsdg
बरौला में निवासियों ने किया प्रदर्शन।
पीसीसी: :::
विज्ञापन

सड़क पर उतरे बरौला निवासी,अधिकारियों को घुमाकर उखड़ी और गंदे पानी से भरी सड़कें दिखाईं
-निवासी बोले सीवर भरी सड़कों पर निकल पाना हो रहा मुश्किल, उखड़ी सड़कों की मरम्मत भी नहीं हो रही

-ग्रामीणों से घिरे वर्क सर्कल प्रभारी सीवर के गंदे पानी से भरी सड़कों पर परेशान दिखे, बच-बच कर किनारे से निकले



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा। शिकायतों और प्रार्थनापत्रों का लंबे समय तक कोई असर नहीं होने पर सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के लोगों का सोमवार को आखिरकार सब्र जवाब दे गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घरों से निकलकर भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे एकत्र हुए और नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में महीनों से सीवर लाइनें चोक पड़ी हैं। जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं उखड़ी और बदहाल सड़कें परेशानी को और बढ़ा रही हैं।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-3 के प्रभारी आरके शर्मा, वर्क सर्कल-8 के प्रभारी रोहित कुमार और जलखंड-3 के प्रभारी पीसी सेन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें गांव के अंदर ले जाकर बदहाल सड़कों, चोक सीवर लाइनों और गंदे पानी से लबालब भरी गलियों का दौरा कराया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो वे जल्द ही नोएडा प्राधिकरण कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

किसान संगठन भी हुए शामिल : गांव के निवासियों की आवाज उठाने के लिए किसान संगठन भी शामिल हुए। गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों ने अधिकारियों को एलिवेटेड के नीचे मेन रोड, जूस कॉर्नर डीएससी रोड से चौहान चौपाल तक के मुख्य मार्ग दिखाए। उन्होंने अंदर की गलियों, सीवर, नाले और जलभराव वाली जगहों का भी मौके पर मुआयना कराया। हर तरफ कीचड़, गंदा पानी और टूटी सड़कें देखकर अधिकारी भी असहज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के नाम मांगों का सौंपा ज्ञापन :
मुआयने के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोएडा प्राधिकरण के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय मांगा। ग्रामीणों ने प्राधिकरण अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर गंदे पानी के भराव से स्कूली बच्चे गिर रहे हैं। महिलाएं खासकर बुजुर्ग पैदल घर से नहीं निकल पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश गुर्जर, राजकुमार मोनू, चमन चौहान, आशीष चौहान , सुनील बैसोया, शिवकुमार , महेश बैसोया, पप्पू कश्यप, अंकुर कश्यप, सतेंद्र सिंह , उमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article