फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From today, parents of children up to 12 years will be vaccinated

आज से लगेगा 12 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता को टीका

Tue, 01 Jun 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
From today, parents of children up to 12 years will be vaccinated
नोएडा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जून से अभिभावकों को टीकाकरण में वरीयता देने की कवायद शुरू हो जाएगी। इसके लिए विशेष केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार से सीएचसी बिसरख व ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक स्लॉट के आधार पर टीकाकरण करा सकते हैं। कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए 12 वर्ष तक के बच्चों के माता-पिता के टीकाकरण का निर्देश मिला था। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

अभिभावकों को पंजीकरण के साथ बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र लाना होगा। आगामी दिनों में अभिभावकों के लिए टीकाकरण केंद्र बढ़ने के भी आसार हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जेपी इंटरनेशनल स्कूल में रोज 100 अभिभावकों को टीका लगाया जाएगा। वहीं, सीएचसी बिसरख में 200 अभिभावकों का टीकाकरण होगा। स्लॉट के आधार पर ही टीका लगाया जाएगा। विभाग ने दिव्यांगों के टीकाकरण की विशेष योजना बनाई है। दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी दो नए टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। यहां रोज 100-100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

10418 लोगों का टीकाकरण
सोमवार को जिले में 10418 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 60 व इससे अधिक आयु के 667 लोगों को पहली एवं 42 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 59 वर्ष तक के 2222 लोगों को पहली व 180 को दूसरी डोज लगी। 18 से 44 साल के 7303 लोगों को पहली डोज दी गई। एक स्वास्थ्य कर्मी ने पहली व एक ने दूसरी डोज ली। दो फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज दी गई। 64 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराला एस्पायर सोसाइटी के 250 निवासियों को लगी वैक्सीन
नेफोवा की टीम ने सोमवार को फोर्टिस अस्पताल के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में वैक्सीनेशन शिविर लगाया। यहां 250 लोगों को टीका लगाया गया। शिविर में इको विलेज तीन और अन्य सोसाइटी के निवासी भी पहुंचे थे। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि टीका लगवाने वालों में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या अधिक थी। वैक्सीन की फीस 1050 रुपये रखी गई है। अब तक तीन सोसाइटी में शिविर लगा चुका है। जहां 800 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। अब गौड़ सिटी दो, इको विलेज दो और पाम ओलंपिया सोसाइटी में शिविर लगाया जाएगा। नेफोवा के उपाध्यक्ष राहुल गर्ग ने बताया कि शिविर में सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed