फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   from Nuh Ward 5 and 7 declared Containment Zone

नूंह के वार्ड 5 और 7 कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
from Nuh Ward 5 and 7 declared Containment Zone
नूंह। जिले के एक गांव, नूंह शहर के वार्ड नंबर 5 व 7 को कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। साथ ही 2 गांवों को बफर जोन में रखा गया है, ताकि लोगों की जांच की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन और बफर जोन को पूरी तरह सेनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को अधिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि सेनिटाइज करते समय सभी प्रकार के सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार के पब्लिक मूवमेंट को प्रतिबंधित किया गया है। पुलिस ने जरूरत के मुताबिक नाके लगाए हैं। बफर जोन में पीडब्ल्यूडी को बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कार्यकारी अभियंता कंटेनमेंट और बफर जोन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। दूसरी सुविधाओं और पेयजल आदि का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम ऑल इंचार्ज होंगे तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंडरी व नूंह को ड्यूटी मजिस्ट्रट नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने लोगों सेे अपील की वे इस महामारी के दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। घर से बाहर निकलें तो भीड़ वाली जगह जाने से बचें। आवश्यक वस्तुएं खरीदते समय भी उचित दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed