{"_id":"5fb5608d8ebc3e9b8b770741","slug":"from-nooh-1-09-lakh-families-identity-cards-uploaded-noida-news-noi5489892137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह के 1.09 लाख परिवारों के पहचान पत्र अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह के 1.09 लाख परिवारों के पहचान पत्र अपलोड
विज्ञापन
नूंह। परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जिले में विशेष काम किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति कॉमन सर्विस सेंटर या सभी स्कूलों में परिवार पहचान पत्र में संशोधन करा सकता है। अब तक 1 लाख 9 हजार 647 परिवार पहचान पत्र अपडेट हो चुके हैं।
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण करा लिया है, लेकिन सहमति देते हुए हस्ताक्षर नहीं किए हैं, वे सहमति देते हुए हस्ताक्षर करके अपलोड करें, ताकि संबंधित व्यक्तियों के परिवार पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि जिन अभिभावकों के बच्चे अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं और उनकी आईडी अलग-अलग जगह बनी है, वे सभी एक ही स्थान पर फैमिली आईडी मर्ज करा सकते हैं। सभी विभागाध्यक्ष अधीनस्थ कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। 31 दिसंबर तक सभी परिवार पहचान पत्र बनवाकर अपडेट करें। शुद्घिकरण में किसी व्यक्ति को दिक्कत होती है तो शहरी क्षेत्र के लोग नगर परिषद व पालिका तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोग बीडीपीओ दफ्तर में संपर्क करके शुद्घिकरण करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के परिवार पहचान पत्र ठीक हैं, उन्हें चेक करके पुष्टि जरूर दर्ज कराएं। परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण के लिए घर के मुखिया वोटर आईडी, आधार कार्ड तथा बैंक डिटेल लेकर आएं। बाकी परिवार के सदस्यों के केवल आधार नंबर लाएं। इस विशेष अभियान के तहत जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र नहीं बने हैं, वे सभी बनवाएं, ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।