फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fresh Stars won by 7 wickets

Noida News: 7 विकेट से जीते फ्रेश स्टार्स

Wed, 31 Dec 2025 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fresh Stars won by 7 wickets
7 विकेट से जीते फ्रेश स्टार्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन लीग सीजन-14 के लीग मैच में फ्रेश स्टार्स ने रोवर्स-11 को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोवर्स-11 की टीम ने टी-20 मैच में तीन विकेट के नुकसान पर 199 का स्कोर खड़ा किया। निखिल ने 56 गेंद पर 113 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछे करने उतरी फ्रेश स्टार्ज की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। राहुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

326 रन से बीबीसी स्कूल जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नोएडा के बैटल एरेना क्रिकेट मैदान पर चल रहे जेके अंडर-14 कप के लीग मैच में बीबीसी स्कूल सिकंदराबाद ने वीवीआईपी ब्लू को 326 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीबीसी स्कूल की टीम ने 35 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। मोहम्मद काजिम ने 102 गेंद पर 203 रन की नाबाद पारी खेली। सौरीश चोपड़ा ने भी 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीवीआईपी ब्लू की टीम दस विकेट पर 103 रन बना सकी।
विज्ञापन


हॉकी के जिला स्तरीय ट्रायल कल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को एस्टर पब्लिक स्कूल में होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मेरठ में सब जूनियर बालिका वर्ग में 07 से 12 जनवरी तक उत्तर प्रदेश हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 2 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय हॉकी के ट्रायल होंगे। उसमें चयनित खिलाड़ी 5 जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलकपुर में होंगे बालिका कुश्ती के ट्रायल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। आजमगढ़ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 9 से 11 जनवरी तक उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शामिल होने के लिए को 2 जनवरी को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन। ट्रायल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा भार वर्ग में खिलाड़ी भाग लेंगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पांच जनवरी को होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed