शराब पिलाकर बाइक उड़ाई: दिल्ली घुमाने के बहाने पहले युवक को नशे में किया, फिर मोटरसाइकिल लेकर भागा आरोपी
तीन महीने बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला बीते 16 अक्तूबर का है। युवक ने बताया कि आरोपी ने उससे दिल्ली चलने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर वह उसके साथ चला गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली घुमाने के बहाने फेज दो थाना क्षेत्र निवासी युवक को शराब पिलाकर आरोपी बाइक लेकर चला गया। घटना को तीन महीने बीत जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-81 के बुढ़ा गांव निवासी गौरव कुमार पुताई का काम करता है। गौरव ने बताया कि कुछ दिनों पहले लेबर चौक पर सलीम नाम का व्यक्ति मिला था। 16 अक्तूबर को सलीम ने गौरव से दिल्ली चलने की बात कही।
गौरव अपने पिता नरेश की बाइक लेकर चला गया। दोपहर तीन बजे दोनों दिल्ली पहुंच गए। जहां गौरव और सलीम ने शराब का सेवन किया। बाइक चलाने की स्थिति में न होते हुए कैब से घर जाने का निर्णय लिया गया।
वहीं, बाइक लेकर अन्य व्यक्ति कैब के साथ चलता रहा। वापस लौटने पर सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन पर गौरव को उतारकर गायब हो गया। होश आने पर बाइक की जानकारी की गई तो पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।