फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 5.50 lakh in the name of job of assistant in CBRI

Noida News: सीबीआरआई में असिस्टेंट की नौकरी के नाम पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.50 lakh in the name of job of assistant in CBRI
कारों की रिपेयरिंग करने वाले सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ रुड़की को गुलफाम निवासी आजादनगर ने तहरीर देकर बताया कि पनियाला रोड पर उसकी दुकान है। वहां पर सरस्वती विहार सुनहरा रोड कोतवाली गंगनहर निवासी एक व्यक्ति अपनी कार में काम कराने के लिए आता रहता था। आरोप है पिछले साल अक्तूबर में परिचित कार लेकर दुकान पर आया था और म्यूजिक सिस्टम को ठीक कराया था।
विज्ञापन




बातचीत के दौरान परिचित ने कहा कि वह उनके पुत्र की सीबीआरआई में असिस्टेंट के पद पर नौकरी लगवा सकता है। विश्वास दिलाने के लिए संस्थान के बड़े अधिकारी से खुद की अच्छी पहचान होने की बात कही थी। आरोप है कि उन्होंने अपने पुत्र के शैक्षिक दस्तावेज और करीब साढ़े पांच लाख रुपये परिचित को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने झांसा दिया था कि अब डाक के जरिए ज्वाइनिंग लेटर घर पर आ जाएगा। आरोप है कि लाखों रुपये देने के बाद भी पुत्र की संस्थान में नौकरी नहीं लगी थी। पीड़ित के मुताबिक वह 8 अप्रैल 2025 को रात आठ बजे परिचित के घर गया तो वहां पर रकम वापस करने की दोनों में बात हुई थी।




तब आरोपी ने पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर ली गई रकम को लौटाने से साफ इन्कार कर दिया था। विरोध करने पर आरोपी ने परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। पीड़ित के मुताबिक उसके पास आरोपी के खिलाफ काफी सबूत है। सीओ रुड़की नरेंद्र पंत का कहना है कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed