फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of lakhs by making a consensual relationship, then attacked and blindfolded

सहमति संबंध बनाकर की लाखों की धोखाधड़ी, फिर हमला कर आंख फोड़ी

Sun, 09 Jan 2022 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs by making a consensual relationship, then attacked and blindfolded
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद की एक युवती ने ग्रेनो वेस्ट निवासी युवक पर सहमति संबंध बनाकर लाखों रुपये हड़पने, आर्थिक व यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने हमला कर एक आंख फोड़ दी। गंभीर हालत में युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने आरोपी को ऑनलाइन व्यापार के लिए 20 लाख रुपये रिश्तेदारों से दिलाए थे। बाद में आरोपी के लिए पीड़िता ने लगभग 19 लाख रुपये का ऋण भी लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद की एक सोसाइटी निवासी युवती ने बिसरख कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि एक सहेली के मामा का लड़का तनुज ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में रहता है। सहेली से मुलाकात के दौरान उसकी पहचान तनुज से हुई थी। इसके बाद वह नोएडा के सेक्टर-10 स्थित तुनज के दफ्तर में काम करने लगी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2020 से वह तनुज के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। उसने बताया कि तनुज दस प्रतिशत रिटर्न पर ऑनलाइन व्यापार करता था। उसके दबाव बनाने पर पीड़िता ने व्यापार के लिए रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये दिला दिए। नुकसान होने पर उसने 19 लाख रुपये ऋण लेने के लिए विवश कर दिया। ऋण भी पीड़िता व उसके परिजन को चुकाना पड़ रहा है। इस संबंध में बात करने के लिए दो दिसंबर 2021 को वह परिजन के साथ तनुज से मिलने गई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल छीनकर उसके चेहरे पर हमला किया। मोबाइल दाहिनी आंख में लगा। उसका ग्रेनो के निजी अस्पताल और एम्स के ट्रामा सेंटर आदि में उपचार चला।
विज्ञापन

निजी फोटो और वीडियो आरोपी के कब्जे में
पीड़िता का आरोप है कि सहमति संबंध में रहने के दौरान आरोपी ने कई वीडियो बनाए थे और फोटो भी लिए थे, जो उसके कब्जे में हैं। इसका वह दुरुपयोग कर सकता है। आरोपी ने उसके मोबाइल-लैपटॉप आदि भी साक्ष्य मिटाने के लिए चुरा लिए। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के अन्य परिजन ने भी उसे शिकायत करने से रोका और बाद में धमकी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed