फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 2.78 crore from mother and son in the name of plot

Noida News: प्लॉट के नाम पर मां-बेटे से 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी

Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 2.78 crore from mother and son in the name of plot
प्लॉट के नाम पर मां-बेटे से 2.78 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- पैसे लेने के बाद भी आरोपी नहीं कर रहे रजिस्ट्री, कोर्ट के आदेश के बाद सात पर केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो भूखंड बेचने के नाम पर सात लोगों ने मां और बेट से 2.78 करोड़ की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद भी आरोपी भूखंड की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-63 पुलिस ने महिपाल सिंह हूण, कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, नेहा अंसल, इकनीत कौर, गणेश और रमेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कुल 11 धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्वांचल हाइट्स निवासी राजेश चौधरी ने शिकायत में बताया कि 16 फरवरी 2022 को महीपाल सिंह हूण ने उसकी मुलाकात कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, नेहा अंसल, इकनीत कौर, गणेश व रमेश से कराई। कुशाग्र और नेहा ने अंसल गोल्फ लिंक-2 में नर्सिंग होम के 3700 वर्गमीटर प्लॉट को बेचने का सौदा किया था। पीड़ित ने 1.75 करोड़ रुपये आरटीजीएस व चेक के माध्यम से भुगतान किए। वहीं 15 लाख रुपये मां सुनीता चौधरी के खाते से और 50 लाख रुपये दोस्त अशोक अग्रवाल के खाते से इन लोगों को दे दिए।
विज्ञापन

राजेश की मां सुनीता ने भी कुशाग्र अंसल, करूण अंसल, इकनीत कौर, नेहा अंसल, महीपाल सिंह हूण, गणेश व रमेश से एक आवासीय भूखंड करीब 40 लाख रुपये में खरीदा। आरोप है कि पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने साजिश करके प्रार्थी व उसकी माता के पक्ष में फर्जी एग्रीमेन्ट टू सेल हस्ताक्षरित कर दिया तथा भुगतान प्राप्त की रसीदें जारी कर दी। आरोपियों ने दोनों भूखंडों को नापकर भौतिक कब्जा प्रदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराने पर शिकायतकर्ता ने विरोध किया। इस पर महीपाल ने कहा कि प्रापर्टी के रेट बढ़ गए है। अब वह भूखंडों की रजिस्ट्री नहीं कराएगा। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बीते 15 जून को जब वह मां का इलाज कराकर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसके और उसकी मां संग मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed