फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud of 16.64 lakh rupees in name of job

देश और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.64 लाख ठगे

Sun, 29 Sep 2019 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
fraud of 16.64 lakh rupees in name of job
देश और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 16.64 लाख ठगे
विज्ञापन

नोएडा। देश और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बदमाशों ने 16.64 लाख रुपये की ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज देकर युवक को झांसे में लिया था। पीड़ित ने सेक्टर-39 थाने में 6 आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सेक्टर-45 स्थित सदरपुर गांव निवासी चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2018 में अपना रिज्यूम ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया था। 1 अगस्त 2018 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को पोर्टल का कर्मचारी बताया। फिर चंदन से कहा कि उनका रिज्यूम नामी आईटी कंपनी में चयनित हो गया है। बकौल चंदन आरोपी ने खुद का नाम अनूप गुप्ता बताया। आरोपी ने फोन के माध्यम से चंदन का इंटरव्यू कराया और फिर ज्वाइनिंग लेटर भेज दिया। आरोपी ने आगे की प्रक्रिया के एवज में चंदन से 1 लाख रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद राजेंद्र सिंह शेखावत नाम के युवक ने चंदन को कॉल कर कहा कि वह एचआर विभाग ने बात कर रहा है। राजेंद्र ने भी ज्वाइनिंग कराने के नाम पर चंदन से 25500 रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई। जब चंदन ने विरोध किया तो राजेंद्र ने विदेश में आईटी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने चंदन से टिकट व वीजा के नाम पर 70 हजार रुपये और ऐंठ लिए। चंदन ने बताया कि उसने गौरव नाम के युवक के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे। आरोपी उसे जल्द ही विदेश भेजने का झांसा देते रहे। आरोपी अनूप ने चंदन से जीएसटी के नाम पर भी 13500 रुपये लिए। इसके बाद आरोपी राजेंद्र ने लाखों डॉलर सैलरी देने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये की मांग करते हुए सुभाष और आदित्य नाम के खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। कई माह गुजर जाने के बाद 2019 में भी आरोपियों ने फिर से चंदन से बात की। इस बार आरोपियों ने चंदन को कनाडा पावर कारपोरेशन में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उससे 25500 रुपये मांगे। पीड़ित फिर से उनके झांसे में आ गया। लेकिन इस बार भी उसकी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनूप गुप्ता, राजेंद्र सिंह शेखावत, गौरव, सुभाष खन्ना, आदित्य और विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed