फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud by selling land twice

जमीन को दो बार बेचकर की धोखाधड़ी

Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
fraud by selling land twice
पलवल। कैंप थाना अंतर्गत एक जमीन को दो बार बेचकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जमीन का आधा हिस्सा पहले ही बेच दिया था और दोबारा पूरी जमीन को बेचकर रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार कर महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार के अनुसार श्याम नगर निवासी वीणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने श्याम नगर निवासी कांता से गांव अगवानपुर स्थित दो कनाल आठ मरला जमीन खरीदी थी। कांता ने यह जमीन नरेश चंद से खरीद थी। नरेश ने इस जमीन में से एक कनाल पांच मरला जमीन दिल्ली निवासी सत्यनारायण को पहले ही बेच दी थी। नरेश ने कांता के साथ धोखाधड़ी कर पूरी जमीन बेच दी। उसके बाद कांता ने इस बारे में बिना बताए यह जमीन मुझे बेच दी। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed