फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud by pretending to invest in stock market, three arrested

Noida News: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Sun, 11 Aug 2024 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Fraud by pretending to invest in stock market, three arrested
ज्यादा रिटर्न का लालच देकर एक शख्स से जालसाजों ने 36.27 लाख ठगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल ने ऑनलाइन शेयर बाजार में निवेश पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों के लिए आरोपी चालू बैंक खातों का इंतजाम करवाते थे। इसके बाद रकम को एक से दूसरे खाते में घुमाकर क्रिप्टो करेंसी में बदल देते थे, ताकि बैंकिंग सिस्टम और प्रवर्तन एजेंसियों को गुमराह किया जा सके। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को ऑनलाइन निवेश पर ज्यादा रिटर्न देने का झांसा देकर 36.27 लाख रुपये की ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार, एक शख्स ने दक्षिण पश्चिम जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत देकर बताया कि एक जुलाई को शेयर इंडिया ऑनलाइन समूह में 36.27 लाख रुपये का निवेश किया था। उसे बताया गया कि निवेश पर 3.5 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है, लेकिन जब उसने पैसा निकालने की कोशिश की, तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर सेल की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिये जयेश भोले (29), राकेश जाधव (33) और हर्षवर्धन भोसले (25) को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि ठगी की गई रकम में से 17.02 लाख रुपये जयेश के खाते में जमा किए गए थे। इसे बाद में पंजाब और तमिलनाडु के खातों में ट्रांसफर किया गया। जयेश को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल गांव से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जयेश ने बताया कि उसने राकेश जाधव के कहने पर खाता खोला था। इसके बाद पुलिस ने राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। राकेश ने खुलासा किया कि वह हर्षवर्धन भोसले के साथ काम करता था, जिसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया। धोखाधड़ी की राशि का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस गिरोह में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed