{"_id":"6240bf89bc99400ea64ef7d3","slug":"fraud-by-pretending-to-be-a-fake-company-noida-news-noi639606838","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कंपनी बना नौकरी का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कंपनी बना नौकरी का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
नोएडा। फर्जी कंपनी बनाकर बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-62 के आइथम टावर में कंपनी का दफ्तर बताकर कई लोगों से पैसे ऐंठ लिए गए। मामले में एक युवक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, गजरौला निवासी तेजवीर ने शिकायत की है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। शख्स ने कहा कि वे लोग नोएडा में एट्रैक्टिव स्पेस कंपनी चलाते हैं। यहां सुरक्षा अधिकारी की नौकरी के लिए नोएडा आकर इंटरव्यू देना होगा। इस पर वह नोएडा सेक्टर-62 स्थित आइथम टावर स्थित कार्यालय आ गए। यहां पर सृष्टि और सोनम ने इंटरव्यू लिया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए। अगले दिन सुधीर का फोन आया और बताया कि उनका चयन हो गया है। सुधीर ने कहा कि कागजात सत्यापन व ड्रेस के लिए 4700 रुपये भेज दो। सुधीर के कहने पर उसने अंजली के खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद इन लोगों के नंबर बंद हो गए और संपर्क नहीं हुआ। जब तेजवीर ने पता किया तो पता चला कि ये लोग आइथम टावर से गायब हैं और उन्होंने फर्जी वेबसाइट पिछले साल दिसंबर में बनाई थी। इस वेबसाइट पर नौकरी का झांसा देते थे और एट्रैैक्टिव स्पेस नाम की कोई भी कंपनी नहीं है। उसकी तरह कई लोगों से ठगी की गई है। इसके बाद इस मामले की शिकायत संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार से की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने चार माह पहले सुरक्षाकर्मी से लाइसेंसी बंदूक लूटने वाले बदमाश को सफीपुर कट से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर चुकी है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी सूरज के रूप में हुई है। सूरज ने साथियों के साथ मिलकर 24 नवंबर को सेक्टर-153 स्थित प्राधिकरण की पानी के टंकी के पास सुरक्षाकर्मी शिवपूजन सिंह से लाइसेंसी बंदूक लूट ली थी। पुलिस ने मामले में लूट का केस दर्ज कर एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इससे लूटी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई थी।