फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud... 1121 variety of rice grown, brought to market, turned out to be 1885

Noida News: धोखा... धान की 1121 किस्म उगाई, मंडी में लाए तो 1885 निकली

Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud... 1121 variety of rice grown, brought to market, turned out to be 1885
मंडी में सुखाने के लिए फैलाया धान। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। किसानों के साथ इस बार धान के सीजन में बड़ा धोखा हुआ है। किसानों ने धान का बीज 1121 बोया था और दुकानदारों ने भी उस समय इसका दावा किया था। किसान छह महीने की मेहनत कर फसल लेकर मंडी पहुंचे तो उनको 1121 की जगह 1885 किस्म मिली। इससे किसान हैरान रह गए। इस कारण मंडी में किसान को प्रति क्विंटल 300 से 600 रुपये प्रति क्विंटल घाटे का सामना करना पड़ रहा है। अब किसान जिले में लैब न होने पर जांच भी नहीं करा पा रहे हैं।
जिले में धान कटाई का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। किसान धान मंडी में लेकर आ रहे हैं। इस बार अब तक करीब 464445 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें से 424413 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। एजेंसियों ने इसमें 65215 एमटी का उठान किया है।
विज्ञापन

किसान राजबीर और राजेंद्र निवासी डाहर गांव ने बताया कि उन्होंने 1121 किस्म का 30 किलोग्राम बीज लेकर धान की बिजाई की थी। अब कटाई करने के बाद मंडी में धान की बिक्री के लिए पहुंचे तो यहां पर अधिकारियों ने 1121 किस्म को अन्य किस्म 281 बताया। उन्होंने खरीदारों से 1121 किस्म का दावा किया और बीज के समय दी गई रसीद भी दिखाई। खरीदारों ने उनकी सुनवाई नहीं की। उन्होंने 1121 के रेट देने से मना कर दिया। मंडी में 1121 किस्म का रेट 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक है। जबकि 1718 और 1885 धान की किस्म का रेट 3500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में धान की किस्म को लेकर किसान शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इसके लिए संबंधित जांच के लिए मंडी में कोई लैब उपलब्ध नहीं है। उनकी किस्म की जांच नहीं हो सकती। इसके बाद किसानों ने अन्य किस्म में ही धान को बेच दिया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
- आशा कुमारी, सचिव मार्केट कमेटी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed