{"_id":"606968c93b8dbb3b14317c6c","slug":"four-years-old-kidnapped-boy-found-dead-in-valipura-nahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: नहर में मिला चार साल के मासूम का शव, चार दिन पहले दादरी से किया गया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: नहर में मिला चार साल के मासूम का शव, चार दिन पहले दादरी से किया गया था अपहरण
Sun, 04 Apr 2021 12:50 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
मासूम के घर के बाहर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित नहर से रविवार सुबह एक मासूम बालक का शव मिला, जिसकी शिनाख्त दादरी के मोहल्ला वेद विहार निवासी चार वर्षीय दक्ष के रूप में हुई। नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि वलीपुरा नहर में एक बालक का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बालक की उम्र करीब साढ़े तीन साल थी। पुलिस की जांच में पता चला कि बालक करीब चार दिन पहले दादरी क्षेत्र से लापता हुआ था। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के कोतवाली दादरी में रेलवे रोड स्थित वेद विहार निवासी दक्ष(साढ़े तीन साल) घर के बाहर आईसक्रीम खा रहा था।
विज्ञापन
उसी समय वह लापता हो गया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी आस-पास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दादरी पुलिस को दी। दादरी पुलिस ने बालक की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार को दक्ष का शव नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नहर से बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता मुनेंद्र व अन्य रिश्तेदारों ने शव की पहचान दक्ष के रूप में की है।
विज्ञापन