फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four wheelers will run in four lanes and two wheelers will run in two lanes on DND

डीएनडी पर चार लेन में चौपहिया और दो लेन में चलेंगे दोपहिया

Mon, 20 Dec 2021 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Four wheelers will run in four lanes and two wheelers will run in two lanes on DND
नोएडा। ठंड में कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस ने डीएनडी पर दोपहिया और चौपहिया के लिए एक-एक लेन और खोल दी है। अब चार लेन में चौपहिया और दो लेन में दोपहिया वाहन दौड़ेंगे। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि डीएनडी पर अब तक तीन लेन चौपहिया और एक लेन दोपहिया वाहनों के लिए खुली थी। ठंड में कोहरे के कारण हादसे न हों, इसके लिए पहले ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इससे डीएनडी पर पीक ऑवर में लगने जाम से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए एक एनजीओ के सहयोग से नोएडा और दिल्ली की ओर डीएनडी पर बिलंकर भी लगा दिए गए हैं। इसके अलावा रिफ्लेक्टर और बिलंकर पर पेंट भी कराया गया है। इससे वाहनों को लेन और यू-टर्न आसानी से दिख सकेंगे। अधिकारियों की माने तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनियों में काम करने वाले कई कर्मचारी साइकिल से चलते हैं। ऐसी कंपनियों के मालिकों से संपर्क कर उनसे सभी साइकिल में रिफ्लेक्टर टेप लगवाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा यातायात पुलिस भी साइकिल में रिफ्लेक्टर टेप लगवाने का अभियान चला रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर भी रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिना रिफ्लेक्टर वाले यूटर्न पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी
शहर में बिना रिफ्लेक्टर वाले यू-टर्न पर यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सोमवार को अमर उजाला के माई सिटी अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग ने इसका संज्ञान लिया है। शहर में 100 से अधिक यू-टर्न हैं। इनमें 60 से अधिक ऐसे हैं, जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए। ये यू-टर्न हादसों का सबब बन रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘सहूलियत कम, यू-टर्न बन रहे हादसों का सबब’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए यू-टर्न पर हादसों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात करने की बात कही है। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि जो यू-टर्न हादसे का कारण बनते हैं, उन पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। रिफ्लेक्टर लगने के बाद उनकी ड्यूटी हटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिसकर्मी बाहर ड्यूटी पर गए हैं और वापस आते ही तैनाती शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed