{"_id":"6a01e5ebecb3b1e5d60267ef","slug":"four-people-including-a-woman-were-beaten-up-over-an-old-rivalry-noida-news-c-23-1-lko1064-94438-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुरानी रंजिश को लेकर महिला समेत चार लोगों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुरानी रंजिश को लेकर महिला समेत चार लोगों से मारपीट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दलेलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद एक पक्ष ने परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट कर दी, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने नॉलेज पार्क कोतवाली में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव दलेलपुर में मजदूरी करने वाले शाहजहांपुर निवासी अन्नू उर्फ शिवकुमार ने बताया कि नौ मई को रीना निवासी बदायूं ने उनके साथ गाली-गलौज की। महिला ने उन पर रात में घर आने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने उनके माता-पिता के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद महिला के पति संजीव ने उनके साथ-साथ बहन काजल, मां रामश्री और पिता धीरपाल के साथ मारपीट की, जिसमें धीरपाल घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।